भगवंत मान के वीडियो की होगी जांच

प्रकाशित

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान के वीडियो मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है.

अध्यक्ष ने समिति को तीन अगस्त तक इस मामले में रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

समिति की रिपोर्ट आने तक भगवंत मान संसद की कार्यवाही और बैठकों में भाग नहीं ले पाएंगे.

मान को संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप में लोकसभा अध्यक्ष ने नोटिस दिया था.

बीते गुरुवार सुबह भगवंत मान ने अपने फ़ेसबुक पेज पर लोगों को वीडियो के जरिए दिखाया था कि संसद में शून्यकाल के लिए सवालों का चयन कैसे किया जाता है, संसद की कार्यवाही कैसे चलती है और संसद में पहुंचते कैसे हैं.

संसद के अंदर बनाए गए इस वीडियो के सामने आने के बाद मान पर संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगा था.

उनके इस क़दम का विरोध सभी पार्टियों के नेताओं ने किया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)