लोकसभा स्पीकर के सामने पेश हुए भगवंत मान

प्रकाशित

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान आज लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के समक्ष पेश हुए.

मान को संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ के संबंध में अध्यक्ष की ओर से नोटिस मिला था.

मान इस नोटिस का जवाब देने के लिए पेश हुए.

भगवंत मान के वीडियो के मसले पर शुक्रवार को संसद को दोनों सदनों में ज़ोरदार हंगामा हुआ.

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मान पर कड़ी कार्रवाई की वकालत की.

अध्यक्ष ने सदन को भरोसा दिलाया कि वो इस मसले पर उचित कार्रवाई करेंगी.

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है.

सदन में कई सदस्यों ने मान की सदस्यता खत्म करने की मांग रखी.

लोकसभा में हुए हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

गुरुवार सवेरे भगवंत मान ने अपने फेसबुक पन्ने के माध्यम से लोगों को दिखाया था कि संसद में शून्यकाल के लिए सवालों का चुनाव कैसे होता है.

संसद के अंदर बनाया गया वीडियो सामने आने के बाद उन पर संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के आरोप लगे थे.

लेकिन भगवंत मान ऐसे आरोपों को खारिज करते हैं. उन्होंने कहा, "क्या लोगों को ये बताना ग़ैर क़ानूनी है कि संसद में उनकी समस्या को कैसे उठाया जाता है."

मान के मुताबिक़ इससे संसद की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं हुआ और वो फिर संसद से फेसबुक लाइव करेंगे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)