एमएलए अमानतुल्लाह हिरासत में: आप

अमानतुल्लाह ख़ान
प्रकाशित

आम आदमी पार्टी का कहना है कि ओखला के उसके विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है.

'आप' ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है कि "झूठे मामले में पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को हिरासत में लिया गया है."

अमानतुल्लाह ख़ान

इससे मिनटों पहले पार्टी ने ट्विटर पर एक विडियो का लिंक शेयर किया और आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी ने एक महिला पर विधायक के ख़िलाफ़ धमकाने का आरोप लगाने के लिए दबाव डाला है.

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत से जब फ़ोन पर बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि फ़िलहाल उनके पास एमएलए के हिरासत में लिए जाने की जानकारी नहीं है. उन्होंने इस मामले में लग रहे आरोपों पर भी कुछ नहीं कहा है.

अमानतुल्लाह ख़ान की गिरफ्तारी के बाद विरोध

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और अमानतुल्लाह के करीबी मोहम्मद शम्सु ज़ोहा ने ओखला थाने से फ़ोन पर बताया- "सुबह दर्जनों पुलिसवाले अमानतुल्लाह को घर से थाने ले गए. अब हमें नहीं पता कि वो कहां है. उनके परिवारवाले और समर्थकों की भीड़ थाने के बाहर जमा है और हंगामा हो रहा है."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए य<link type="page"><caption> हां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)