हैरान कर देंगी धरती की ये 10 तस्वीरें

आइसलैंड में नॉर्दन लाइट्स का दृश्य. क्रेडिट- गियानमार्को विची.
इमेज कैप्शन, आइसलैंड में नॉर्दन लाइट्स का दृश्य. क्रेडिट- गियानमार्को विची.
    • Author, कारा सेगेडिन
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

ज़्यादातर लोगों को बड़ी चीजें अच्छी लगती हैं. बड़े जानवर, बड़े लैंडस्केप, बड़ा घर, बड़ी कायमाबी....

ऐसे में <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पाठकों के लिए लाया है वो तस्वीरें जिनमें विशाल पृथ्वी के अद्भुत नज़ारे क़ैद हैं.

ऊपर दिख रही तस्वीर गियानमार्को विची की है. इटली के फ़ोटोग्राफ़र विची ने आइसलैंड के शहर हॉफ्न में ग्रीन नॉर्दन लाइट्स की ये तस्वीर ली है.

आइसलैंड का वाटनायोकुल ग्लेशियर. क्रेडिट- गियानमार्को विची.
इमेज कैप्शन, आइसलैंड का वाटनायोकुल ग्लेशियर. क्रेडिट- गियानमार्को विची.

विची की दूसरी तस्वीर वाटनायोकुल ग्लेशियर की है. आइसलैंड का ये सबसे बड़ा ग्लेशियर है और देश के 8 फ़ीसदी इलाके में फैला हुआ है. यह यूरोप का भी सबसे बड़ा ग्लेशियर है.

ग्रीनलैंड की आइसशीट. क्रेडिट- जोसेफ़ कुक.
इमेज कैप्शन, ग्रीनलैंड की आइसशीट. क्रेडिट- जोसेफ़ कुक.

ये तस्वीर ब्रिटेन की डर्बी यूनिवर्सिटी के जियो-साइंस के लेक्चरर जोसेफ़ कुक ने ली है. कुक ने इस तस्वीर के बारे में बताया, "यहां की बर्फ़ की सतह रोज़ाना नाटकीय ढंग से बदलती है. यह बदलाव इस तरह का होता है कि आज जहां झील और तालाब हैं, कुछ दिन बाद वे वहां से गायब हो जाते हैं."

मुंबई के कुंतल जोयशर शौकिया तौर पर फ़ोटोग्राफ़ी करते हैं. पेशे से कंप्यूटर साइंटिस्ट कुंतल का पैशन पर्वतारोहण है.

माउंट एवरेस्ट की हिम दरार. क्रेडिट- कुंतल जोयशर.
इमेज कैप्शन, माउंट एवरेस्ट की हिम दरार. क्रेडिट- कुंतल जोयशर.

उन्होंने ये तस्वीर 24 अप्रैल, 2015 को नेपाल की तरफ़ से माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान ली. इसके अगले ही दिन नेपाल में भयावह भूकंप आया.

कैंप एक से कैंप दो की चढ़ाई के दौरान कुंतल ने ये तस्वीर खींची थी. उनका कहा था, "इसे लेते वक्त कुछ ख़तरा जरूर था. लेकिन मैंने सावधानीपूर्वक ये तस्वीर ली."

भूकंप के अगले दिन कुंतल और उनकी टीम एवरेस्ट बेस कैंप की ओर लौट रहे थे, तभी भूकंप आया था. उन्होंने कहा, "मेरे कैंप को हिमस्खलन की मार सहनी पड़ी. हमारे टैंट नष्ट हो गए, लेकिन हम सुरक्षित निकल आए."

कज़ाकिस्तान की घाटी की तस्वीर. क्रेडिट- जैकरी कॉफ़रान.
इमेज कैप्शन, कज़ाकिस्तान की घाटी की तस्वीर. क्रेडिट- जैकरी कॉफ़रान.

मिसौरी के बायोलॉजिकल एंथ्रोपोलोजिस्ट जैक कॉफ़रन ने ये तस्वीर ली है. अब वे कामकाज के सिलसिले में कज़ाकिस्तान में रहते हैं और वहीं काम करते हैं. इस घाटी की चट्टानें छोटे टुकड़ों से लेकर कार के आकार तक की होती हैं.

कॉफ़रान कहते हैं, "मैं नंबर से ज़्यादा भूगर्भ विज्ञान के नज़रिए से घाटी की खासियत को कैमरे में क़ैद करना चाहता था."

पश्चिमी कज़ाकिस्तान एक समय पानी के अंदर था. यही वजह है कि यहां पत्थरों और जीवाश्म में विभिन्न प्रकार की खासियतें दिखाई देती हैं.

पश्चिमी कज़ाकिस्तान से नजर आ रही आकाशगंगा. क्रेडिट- जैकरी कॉफ़रान.
इमेज कैप्शन, पश्चिमी कज़ाकिस्तान से नजर आ रही आकाशगंगा. क्रेडिट- जैकरी कॉफ़रान.

जैक ने पश्चिमी कज़ाकिस्तान में घाटी से आकाशगंगा की ये तस्वीरें 30 सेकेंड के एक्सपोज़र से ली थीं.

दक्षिण अफ्रीका की डॉल्फिन. क्रेडिट- अन्ना फिलिप्स.
इमेज कैप्शन, दक्षिण अफ्रीका की डॉल्फिन. क्रेडिट- अन्ना फिलिप्स.

इंग्लैंड के बक्सटन में जन्मी प्रोफ़ेशनल फ़ोटोग्राफ़र अन्ना फ़िलिप्स ने बॉटलनोज़ डॉल्फिंस की ये तस्वीर दक्षिण अफ्रीका के गैनसबाई में की ली थी.

बरमूडा में समुद्रतट पर विशालकाय व्हेल. क्रेडिट- पियरांगलो लानफ्रांची.
इमेज कैप्शन, बरमूडा में समुद्रतट पर विशालकाय व्हेल. क्रेडिट- पियरांगलो लानफ्रांची.

बरमूडा ट्रायंगल व्हेल की ये ख़ूबसूरत सी तस्वीर पियरांगलो लानफ्रांची ने ली है.

मेक्सिको में व्हेल. क्रेडिट- मैट कार्टर.
इमेज कैप्शन, मेक्सिको में व्हेल. क्रेडिट- मैट कार्टर.

व्हेल की ये तस्वीर मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया के समुद्री इलाके में मैट कार्टर ने ली. पीएचडी के छात्र मैट कार्टर ने कहा, "हमने जिस नज़दीकी से ये तस्वीरें लीं, वह बेहद ख़ास था."

मेक्सिको के व्हेल ब्रीचिंग टाइमलाइन की तस्वीर. क्रेडिट- मैट कार्टर.
इमेज कैप्शन, मेक्सिको के व्हेल ब्रीचिंग टाइमलाइन की तस्वीर. क्रेडिट- मैट कार्टर.

मैट कार्टर ने कहा, "हम लोग ख़ुशी से उछलने लगे थे. पागल हो गए थे. इसकी ऊर्जा देखते बनती है. इसके सामने हम सब बौने नजर आ रहे थे."

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख </caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150613-see-how-big-our-world-can-get" platform="highweb"/></link>यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<italic><bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold></italic>