कथकली सीखना नहीं आसान

मेकअप
    • Author, प्रीति मान
    • पदनाम, फ़ोटो पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

कथकली केरल राज्य का मशहूर शास्त्रीय नृत्य नाटक है. कथकली को अपनी शैली के अलावा मनमोहक कॉस्टूयम और आकर्षक मेकअप के लिए भी जाना जाता है.

मेकअप

कथकली एक कठिन डांस है. इसे सीखने में आठ से दस साल का समय लगता है. इसमें डांस के साथ ही कलाकार को इसके मेकअप का भी अध्ययन करना होता है.

मेकअप

इसका मेकअप काफी कठिन होता है. इसके लिए पूरा मेकअप करने में तीन से पाँच घंटे लगते हैं.

मेकअप

कथकली में चेहरे पर सफ़ेद रंग की दाढ़ी लगाई जाती है, जिसे 'चुट्टी' कहते हैं. इसके लिए ख़ास मेकअप आर्टिस्ट होते हैं, जिन्हें 'चुट्टीकारन' कहा जाता है. इसके लिए मेकअप आर्टिस्ट चावल के आटे का इस्तेमाल करते हैं.

मेकअप

पुराने समय में चुट्टी राइस पेपर से बनाई जाती थी. वक़्त के साथ इसमें बदलाव आया और अब यह साधारण सफ़ेद पेपर से बनाई जाती है, जिससे इसे कई तरह के रूप देने में आसानी होती है.

मेकअप

कथकली के मेकअप में गहरे चटकीले रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पात्र ज़्यादा दिलचस्प दिखें और अपने भावों से दर्शक को आकर्षित कर सकें. गहरा हरा, लाल, काला और पीला इस मेकअप के मुख्य रंग होते हैं. इन रंगों का इस्तेमाल अलग-अलग पात्रों को दर्शाने के लिए किया जाता है.

मेकअप

चेहरे के मेकअप का एक स्टेप 'थेप्पु' कहलाता है, जिसमें कलाकार ख़ुद अपने चेहरे का मेकअप करता है.

मेकअप

यह पात्र पांच भागों में बंटे हैं. पच्चा (हरा), कुट्टी (चाकू ), ताड़ी (दाढ़ी ), करी (काला) और मिनक्कु(सौम्य पात्रों के लिए). कलाकार के चेहरे का मेकअप उसके पात्र के अनुसार किया जाता है.

मेकअप

कथकली मेकअप में सभी रंगों का अलग-अलग अर्थ होता है. हरा रंग सात्विक स्वभाव को दिखाता है. लाल रंग राजसी को, काला तामसिक प्रकृति को, पीला रंग सात्विक और राजसी स्वाभाव, जबकि सफ़ेद रंग का इस्तेमाल अध्यात्म को दिखाने के लिए होता है. .

मेकअप

पुराने समय में कथकली में महिला की भूमिका भी पुरुष ही करते थे. बाद में इसमें महिलाओं का भी प्रवेश हुआ है. अब महिला कलाकार ही पुरुष और स्त्री दोनों पात्रों की भूमिका भी निभाती हैं.

मेकअप

कथकली सीखने के लिए नवरस का अध्ययन करना पड़ता है. इसके अलावा हाव-भाव का भी पूरा अभ्यास करना होता है.

पुराने समय में कथकली सिर्फ़ पौराणिक कहानियों पर ही होता था. अब इसमें कई बैले, ओपेरा आदि नए प्रयोग किए जा रहे हैं, जिसे दुनियाभर में काफ़ी पसंद भी किया जाता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहाँ क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)