'संतोषजनक कार्रवाई के बाद ही होगी बातचीत'

प्रकाशित

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अनुसार लाहौर में 15 जनवरी को होने वाली भारत-पाक विदेश सचिव स्तर की वार्ता के बारे में फ़िलहाल अभी कोई फ़ैसला नहीं हुआ है.

डोभाल ने कहा है कि पाकिस्तान, अगर पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के साज़िशकर्ताओं के ख़िलाफ़ भारत के दिए सुराग़ों पर संतोषजनक कार्रवाई करता हुआ दिखेगा, तभी वार्ता होगी.

एक भारतीय टीवी चैनल एनडीटीवी इंडिया से बातचीत में डोभाल ने कहा कि भारत-पाक विदेश सचिव वार्ता रद्द नहीं हुई है, हालांकि अभी इसकी तारीख़ तय नहीं है.

एक अख़बार की वेबसाइट पर छपी ख़बर में भारत-पाक वार्ता रद्द होने की बात को अजीत डोभाल ने बेबुनियाद बताया है.

इससे पहले भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने भी साफ़ किया था कि पाकिस्तान भारत के दिए सुराग़ों पर कार्रवाई करता दिखे, तभी बात होगी.

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में पहले डोभाल ने कहा था कि वार्ता की तारीख़ तय नहीं है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)