असम में बाढ़ के कारण हज़ारों लोग बेघर

    • Author, दिलीप कुमार शर्मा
    • पदनाम, गुवाहाटी से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

असम में लागातार हो रही बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण एक बार फिर हज़ारों लोगों को शरणार्थी शिविरों में पनाह लेनी पड़ी है.

चार ज़िले धिमाजी, कोकराझार, लखीमपुर और शोणितपुर बाढ़ से प्रभावित हैं जिनमें शोणितपुर में स्थिति सबसे गंभीर है.

शोणितपुर ज़िले के कई गांवों में ब्रह्मपुत्र नदी की प्रमुख सहायक नदियों गाभरू, सोपिया, चतरंग, सोलेंगी और गोरजुली का पानी घुस गया है.

असम सरकार के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 16395 लोग अपना घरबार छोड़ शरणार्थी शिविरों मे रहने चले गए हैं.

उतरने लगा है पानी

हालांकि शनिवार शाम तक कई जगहों से पानी निकलने की ख़बर मिली है.

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि बाढ़ से 86,902 लोग प्रभावित हुए है.

उन्होंने जानकारी दी थी बाढ़ की वजह से 16,000 से अधिक लोग बेघर हो चुके है और सरकार ने अलग अलग ज़िलों में 19 शरणार्थी शिविर खोले है.

तरुण गोगोई का कहना था कि अरूणाचल प्रदेश और भूटान का पानी राज्य में घुस आने से यहां बाढ़ की स्थिति अधिक बिगड़ जाती है.

राज्य में फिलहाल बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है और असम सरकार ने इस आपदा से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर रखी है.

मौसम विभाग ने असम, अरूणाचल प्रदेश और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>