तस्वीरों में: नेपाल में आई बाढ़ से मची तबाही के मंज़र

नेपाल की बाढ़
इमेज कैप्शन, नेपाल के उत्तरी हिस्से के रसुवा ज़िले के भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के बाद अलग-अलग ज़िलों में कम से कम 95 लोगों की मौतों की पुष्टि हो चुकी है.
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 3 मिनट
नेपाल की बाढ़
इमेज कैप्शन, चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट सीसीटीवी का कहना है कि तिब्बत के ग्यिरोंग में आपदा में तीन लोगों की मौत हुई है और 265 लोग लापता हैं.
नेपाल की बाढ़
इमेज कैप्शन, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने देश में अचानक आई बाढ़ में हुई जनहानि पर कहा है कि उनका दिल बहुत भारी है.
नेपाल की बाढ़
इमेज कैप्शन, नेपाल सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए कहा है कि त्रिशूली नदी का तटीय क्षेत्र चितवन तक ख़तरे में पड़ सकता है.
नेपाल की बाढ़
इमेज कैप्शन, नेपाल पर्यटन बोर्ड ने बताया है कि 100 से अधिक भारतीयों समेत 500 से अधिक लोग लापता हैं.
नेपाल की बाढ़
इमेज कैप्शन, इस आपदा में अब तक कुल कितने लोग घायल हुए हैं इसका कोई आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है.
नेपाल की बाढ़
इमेज कैप्शन, नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने देश की प्रतिनिधि सभा को संबोधित किया है.
नेपाल की बाढ़
इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री ने बताया है कि रसुवा में आपदा की स्थिति भूकंप के साथ आए हिमस्खलन के कारण हुई थी और इसकी आगे पुष्टि की जा रही है.
नेपाल की बाढ़
इमेज कैप्शन, बाढ़ के बाद नेपाल में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.
नेपाल की बाढ़
इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री खनाल ने बताया है कि 26 पुलिस अधिकारी, 9 सशस्त्र पुलिस बल के जवान, 44 नेपाली सेना के जवान, सीमा शुल्क और आव्रजन कर्मी और कुछ स्थानीय निवासियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है.
नेपाल की बाढ़
इमेज कैप्शन, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ''प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर संवेदना व्यक्त की. इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ मज़बूती से खड़े हैं."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.