दिल्ली में अब हुआ प्रोटेस्ट पहले से कितना अलग, सरकार के रुख़ में क्या बदला? द लेंस

वीडियो कैप्शन, द लेंस
दिल्ली में अब हुआ प्रोटेस्ट पहले से कितना अलग, सरकार के रुख़ में क्या बदला? द लेंस
प्रकाशित

दिल्ली में बीते एक हफ़्ते के विरोध प्रदर्शनों ने देश की राजनीति में कई सवाल खड़े किए हैं.

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन और वामपंथी छात्र संगठन सड़कों पर उतरे.

इस दौरान बड़े पैमाने पर हिरासतें हुईं और कई पत्रकारों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.

प्रदर्शनों में छात्र नेता नेहा बोरा एक प्रमुख युवा चेहरे के रूप में उभरीं, जबकि सीजेपी और कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई.

ऐसे में सवाल है कि क्या विपक्षी एकजुटता कायम रह पाएगी? क्या इस आंदोलन से एसआईआर की प्रक्रिया पर कोई संस्थागत पुनर्विचार होगा, या ये विरोध राजनीतिक टकराव तक सीमित रह जाएगा?

प्रोड्यूसर: सईदुज़्ज़मां ख़ान और मुकुंद झा

वीडियो एडिटर: मुकेश कुमार

गेस्ट कोऑर्डिनेटर: संगीता यादव

अभिजीत दीपके

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.