फ़ेसबुक की मुफ़्त इंटरनेट योजना पर रोक

फेसबुक फ्री बेसिक
प्रकाशित

फ़ेसबुक की ओर से भारतीय ग्राहकों को सीमित सेवाओं के लिए मुफ़्त इंटरनेट उपलब्ध कराने की पहल को बड़ा झटका लगा है.

'फ़्री बेसिक्स' लागू कराने के लिए फ़ेसबुक का जिस मोबाइल नेटवर्क से समझौता हुआ था, उस पर टेलीकॉम रेग्युलेटर ट्राई ने रोक लगा दी है.

बीबीसी से बातचीत में रिलाएंस कम्युनिकेशंस के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ट्राई के फ़ैसले का सम्मान करेगी.

फेसबुक

वहीं फ़ेसबुक ने कहा है कि वह स्कीम आगे बढ़ाने के लिए कोशिशें जारी रखेगी.

भारत में डेटा फ़ीस महँगी होने से फ़ेसबुक, 'फ़्री बेसिक्स' योजना लागू करके ग्राहकों को सुविधा पहुंचाना चाहता है. मगर आलोचकों का मानना है कि फ़्री बेसिक्स, नेट न्यूट्रेलिटी के आदर्शों का उल्लंघन करती है.

आलोचकों का कहना है कि डेटा प्रोवाइडरों को किसी एक ऑनलाइन सेवा के हित में काम नहीं करना चाहिए.

मार्क ज़कर्बग

उधर फ़ेसबुक की दलील है कि 36 देशों में 'फ़्री बेसिक्स' होने से दुनियाभर के डेढ़ करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे हैं.

रिलाएंस ने स्कीम के तहत फ़रवरी से ही लोगों को 'फ़्री बेसिक्स' सुविधा देनी शुरू कर दी थी और नवंबर तक उसके सभी ग्राहक इस स्कीम के दायरे में आ गए थे.

मगर रिलाएंस को इसके लिए काफ़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>