ये जेल तो किसी होटल से कम नहीं!

जेल में सभी सुख-सुविधाएं
प्रकाशित

पैरागुए की जेल में कॉन्फ्रेंस रूम, प्लाज़्मा स्क्रीन टेलीविज़न, लाइब्रेरी और किचन जैसी सुख-सुविधाएं मिलीं.

सरकारी मीडिया के अनुसार एक कैदी के तीन कमरों वाले कक्ष में पुलिस छापे के दौरान इन सुख सुविधाओं का पता चला.

बाद में इस कक्ष को नष्ट कर दिया गया. इसमें ब्राज़ील के ड्रग माफ़िया जार्विस चिमेनेस पवाओ सज़ा काट रहे थे.

जेल में सभी सुख-सुविधाएं

पुलिस ने ड्रग माफ़िया चिमेनेस पवाओ के जेल कक्ष पर छापा मारा. पुलिस को जानकारी मिली थी कि पवाओ जेल की दीवार में बारूद से छेद कर भागने की फिराक़ में थे.

जेल में सभी सुख-सुविधाएं

हवाला के आरोप में जेल में बंद पवाओ की सज़ा अगले साल पूरी होने वाली थी. इसके बाद उन्हें ब्राज़ील को प्रत्यर्पित करने के लिए सुनवाई होनी थी.

जेल में सभी सुख-सुविधाएं

ताकुम्बू जेल के अपने आलीशान कक्ष से दूर अब उन्हें राजधानी आसुनसियॉन के करीब स्थित एक खास यूनिट में रखा गया है.

जेल में सभी सुख-सुविधाएं

इस मामले में जांच चल रही है. पता लगाया जा रहा है कि पवाओ को जेल में ये सुविधाएं जेल के किस अधिकारी ने उपलब्ध कराईं.

जेल में सभी सुख-सुविधाएं

ताकुम्बू जेल के कैदियों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि जेल के भीतर इस आलीशान कक्ष में रहने की इच्छा रखने वाले को पवाओ को सैकड़ों डॉलर किराया देना पड़ता था.

जेल में सभी सुख-सुविधाएं

एक कैदी एंटोनियो गोंज़ालेज़ ने एएफ़पी को बताया, "जेल में सभी उनसे प्यार करते थे."

जेल में सभी सुख-सुविधाएं

जेल पवाओ के कक्ष में एयर कंडीशन, आरामदायक सोफे, अलग बाथरूम और डीवीडी कलेक्शन जैसी सुविधाएं थीं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)