वो तीन मिनट... और नाव पलट गई

प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

इटली के पास भूमध्यसागर में प्रवासियों से खचाखच भरी एक नाव के डूबने का मंज़र कैमरे में क़ैद हो गया है.

प्रवासियों की नाव

सवार लोगों में से 562 लोगों को बचा लिया गया. लेकिन अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है.

प्रवासियों की नाव

बताया जा रहा है कि पास ही एक बचाव नौका को देख कर लोग नाव की एक तरफ दौड़े जिसके कारण नाम का संतुलन बिगड़ गया.

प्रवासियों की नाव

जान बचाने के लिए प्रवासियों ने या तो नाव को पकड़ लिया या तो समंदर में कूद पड़े.

प्रवासियों की नाव

इटली के बेटिका पेट्रोलिंग नाव ने लोगों की जान बचाने के लिए लाइफ़ जैकेट और हवा-भरी नावें समंदर में फेंकी.

प्रवासियों की नाव

बेटिका पेट्रोलिंग नाव के कप्तान फ्रांसिस्को लवाज़्ज़ा ने बताया कि उन्होंने प्रवासियों को शांत रहने, एक स्थान पर खड़े रहने के लिए कहा और उन्हें हिलने-डुलने के लिए मना किया क्योंकि नाव पहले से ही डोल रही थी.

प्रवासियों की नाव

लवाज़्ज़ा का कहना है "लेकिन डर तो डर होता है. लोग डरे हुए थे और वे हमारी बात नहीं सुन रहे थे. पर नाव तो बस डूब ही रही थी."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)