अमरीका के 10 राज्यों पर बर्फ़ की चादर

अमरीका में बर्फीला तूफ़ान
प्रकाशित

अमरीका के पूर्वी तट पर आए भयंकर बर्फीले तूफ़ान के कारण वहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. तूफ़ान के कारण कई इलाक़ों में बर्फ़ की लगभग आधी मीटर ऊंची चादर बिछ गई है.

अमरीका में बर्फीला तूफ़ान

देश के पूर्व में कई इलाकों में 71 सेंटीमीटर तक की बर्फ़ की बारिश हुई है.

अमरीका में बर्फीला तूफ़ान

देश के 10 राज्यों में आपातस्थिति घोषित कर दी गई है. अलग-अलग दुर्घटनाओं में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.

अमरीका में बर्फीला तूफ़ान
अमरीका में बर्फीला तूफ़ान

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कोएमो ने लोगों के पुलों, भूमिगत रास्तों, सुरंगों और सड़कों का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है.

अमरीका में बर्फीला तूफ़ान

इस तूफ़ान से सबसे बुरी तरह से न्यूजर्सी और विर्जीनिया प्रभावित हुए हैं जहां लाखों लोग अभी बिजली के बिना रह रहे हैं.

अमरीका में बर्फीला तूफ़ान

केन्टुकी और पेन्सिल्वेनिया में 12 घंटों तक ट्रैफिक जाम होने की भी ख़बरें आई हैं.

अमरीका में बर्फीला तूफ़ान

अमरीका के राष्ट्रीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गोलाकार आकार में घूमने वाला यह बर्फ़ीला तूफ़ान 16,000 किलोमीटर तक जा सकता है और बहुत ख़तरनाक साबित हो सकता है.

अमरीका में बर्फीला तूफ़ान
इमेज कैप्शन, कई लोग इस बर्फ़बारी का जम कर मज़ा भी ले रहे हैं.
अमरीका में बर्फीला तूफ़ान
अमरीका में बर्फीला तूफ़ान

इससे पहले 20 राज्यों में शुक्रवार को काफ़ी बर्फ़बारी हुई थी जिससे क़रीब 850 लाख लोग प्रभावित हुए थे.

अमरीका में बर्फीला तूफ़ान

न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लाज़ियो ने कहा है कि यह शहर में आया अब तक का सबसे भयानक तूफ़ान हो सकता है. उन्होंने शहर में लोगों सो अपील की थी कि जब तक ज़रूरत ना हो, लोग सड़कों पर न निकलें.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>