रमादी के अहम ज़िले पर सरकारी बलों का क़ब्ज़ा

रमादी में इराक़ी सेना
प्रकाशित

इराक़ से आ रही रिपोर्टों के मुताबिक़ सरकारी सेना ने रमादी के उस अहम ज़िले पर क़ब्ज़ा कर लिया जिस पर चरमपंथी संगठन आईएस का नियंत्रण था.

चरमपंथियों से निपटने के लिए गठित फ़ोर्स का कहना है कि मंगलवार को हुई लड़ाई के बाद उसने दक्षिण पश्चिमी तमीम इलाक़े पर क़ब्ज़ा किया है.

इसी साल मई में इस्लामिक स्टेट के हाथों इराक़ी सेना की शर्मनाक हार के बाद रमादी शहर पर आईएस का क़ब्ज़ा हो गया था.

इराक़ी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ तमीम ज़िला अब सरकारी सैन्य बलों के नियंत्रण में है.

रमादी का घेरा डाले इराक़ी सेना

इराक़ी सरकार कई महीनों से रमादी पर हमले की तैयारी कर रही थी.

पिछले महीने ही सरकारी सैन्य बलों ने रमादी को घेर लिया था.

अमरीकी सेना के मुताबिक़ रमादी में 600 से लेकर एक हज़ार तक इस्लामिक स्टेट लड़ाके मौजूद हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>