मालीः 'होटल में अब कोई बंधक नहीं'

mali_bamako_hostage_rescue
प्रकाशित

माली के अधिकारियों का कहना है कि राजधानी बमाको के होटल में 'अब कोई बंधक नहीं है'.

शुक्रवार सुबह होटल रेडिसन ब्लू में इस्लामिस्ट बंदूकधारियों ने हमला कर 170 लोगों को बंधक बना लिया था.

अधिकारियों के अनुसार कम से कम तीन लोग मारे गए हैं और दो सैनिक घायल हो गए हैं.

mali_bamako_hostage_rescue

मरने वालों में से एक की पहचान बेल्जियम के वालोनिया क्षेत्र की संसद के सदस्य जियोफ़्री डीयडोने के रूप में हुई है.

अमरीकी स्पेशल फ़ोर्सेस ने बचाव कार्य में मदद की. फ्रांसीसी स्पेशल फ़ोर्सेस को भी मौके पर रवाना किया गया था.

अमरीकी स्वामित्व वाला यह होटल विदेशी व्यवसाइयों और एयरलाइन कर्मचारियों में काफ़ी लोकप्रिय है.

mali_bamako_hostage_rescue

बंधकों में 20 भारतीय भी थे, लेकिन वह एक अलग इमारत में होने के कारण सुरक्षित थे और अब वह होटल से बाहर एक सुरक्षित स्थान पर हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय के एक सूत्र के अनुसार "वे (भारतीय) एक निजी कंपनी के कर्मचारी हैं. हम उनके संपर्क में हैं. माली में क़रीब 200 भारतीय हैं."

शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सात बजे बंदूक़धारियों ने होटल पर हमला किया था.

mali_bamako_hostage_rescue

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सुरक्षा बलों के एक सूत्र के हवाले से कहा कि हमला करते समय बंदूक़धारी 'अल्लाहू अकबर' चिल्ला रहे थे.

इसी साल अगस्त में माली के सेवारे शहर में संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों ने 13 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें पाँच संयुक्त राष्ट्र कर्मी भी शामिल थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>