मालीः गबेरी गांव पर हमले में 10 की मौत

माली
इमेज कैप्शन, 2013 में माली में फ्रांस के दख़ल के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की ज़िम्मेदारी ली थी
प्रकाशित

माली में सेना का कहना है कि उत्तरी माली के गबेरी गांव में हमला हुआ है, जिसमें कम से कम दस लोग मारे गए हैं.

एक दिन पहले ही माली के केंद्रीय शहर सेवारे में एक होटल पर संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथी हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए थे.

सेना के प्रवक्ता सुलेमान मैगा ने कथित तौर पर कहा है कि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इन दोनों हमलों में कोई संबंध है या नहीं.

लेकिन गबेरी के पास ही स्थित शहर टिंबकटू में लोगों का मानना है कि गबेरी पर हमला संभवतः समुदायों के बीच टकराव का मामला रहा हो.

फिलहाल किसी भी संगठन ने इन दोनों हमलों की कोई ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

हालांकि कुछ वर्षों से माली इस्लामिक विद्रोहियों से संघर्ष कर रहा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)