अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान का हमला, 22 की मौत

प्रकाशित

अफ़ग़ान प्रांत कुंदुज़ के गवर्नर कार्यालय ने कहा है कि चरमपंथियों के एक बम हमले में एक मिलिशिया के लगभग 22 लोग मारे गए हैं.

तालिबान ने एक बयान जारी कर शनिवार को हुए इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है और इसे एक आत्मघाती हमला बताया है.

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल वदूद वाहिदी ने कहा कि जिस मिलिशिया को निशाना बनाया गया उसकी सरकारी बलों और तालिबन, दोनों से झड़पें होती रही हैं.

उन्होंने बताया कि मिलिशिया पर किए गए हमले में 22 लोग मारे गए हैं जबकि सात अन्य घायल हुए हैं.

हमले बढ़े

शनिवार के हमले से पहले काबुल में हाल के दिनों में कई हमले हो चुके हैं, जिनमें पचास लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं.

पिछले साल के आखिर में अमरीकी और नेटो सेनाओं ने अफगानिस्तान में अपना युद्ध मिशन खत्म करके सुरक्षा की ज़िम्मेदारी अफ़ग़ान बलों को सौंप थी.

इसके बाद से पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के हमलों में वृद्धि देखी जा रही है.

अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद विदेशी सैनिकों की भूमिका अब अफ़ग़ान बलों की ट्रेनिंग तक सीमित है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>