अंतरिक्ष की रोमांचक दुनिया की 16 तस्वीरें

क्रिस विलियम्स की ये तस्वीर वेल्स के आसमान में मिल्की-वे की है.
इमेज कैप्शन, क्रिस विलियम्स की ये तस्वीर वेल्स के आसमान में मिल्की-वे की है.
    • Author, कारा सेगेडिन
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

ये साल अंतरिक्ष में चल रही खोजों के लिहाज से बेहद अहम साबित हुआ है.

चाहे वह न्यू होराइज़ंस अंतरिक्ष यान के प्लूटो ग्रह के करीब से गुजरने की बात हो, या फिर बुध ग्रह को लेकर मैसेंजर की खोजबीन हो, या अप्रैल में पूर्ण सूर्य ग्रहण की बात हो, या फिर सूर्य जैसा ग्रह तलाशने की बात हो, यह सब इसी साल हुआ है.

आप भी अंतरिक्ष के रोमांच को महसूस कर सकते हैं और इसके लिए आपको अंतरिक्ष में जाने की जरूरत भी नहीं है.

दरअसल बीबीसी अर्थ की अर्थ कैप्चर कम्यूनिटी के सदस्यों की ली गई तस्वीरें आपको उस दुनिया की सैर करा सकती .

अर्थ कैप्चर कम्यूनिटी की 16 बेहतरीन तस्वीरें:

क्रिस विलियम्स की इन तस्वीरों को देखकर चौंकिए नहीं. उनके मुताबिक रात में अंतरिक्ष की फ़ोटोग्राफ़ी के लिए आपको महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं है.

विलियम्स के मुताबिक आपको जगह और परिस्थितियों पर थोड़े रिसर्च की ज़रूरत होती है.

विलियम्स कहते हैं, "रिसर्च करने के लिए कुछ घंटे ज़रूर लगाने चाहिए."

क्रिस ने ख़ूबसूरत तस्वीरों को क़ैमरे में क़ैद करने के लिए काफी रिसर्च की है. उन्होंने इसके कम प्रदूषण वाले मुक्त आकाश को तलाशा और उत्तरी वेल्स के एंगल्से में ये तस्वीरें लीं. उन्होंने ये तस्वीरें स्नोडोनिया नेशनल पार्क के किनारे से खींची हैं.

क्रिस विलियम्स ने रात में फ़ोटोग्राफ़ी की शुरुआत 2008 से की थी. उन्होंने अपने घर के पीछे नार्दन लाइट्स की तस्वीरें देखी थीं. नार्दन लाइट्स की रोमांचक तस्वीरें उन्होंने बाद में आइसलैंड में देखीं.

इस दौरान उनका कॉमेट, इंद्रधनुष, क्षुद्रग्रह और चमकीले बादलों की तस्वीरों को लेने का सिलसिला जारी रखा.

क्रिस कहते हैं, "जब आपको कोई उम्मीद नहीं होती है, तभी कुछ ना कुछ होता है."

रात में फ़ोटोग्राफ़ी करने वालों की जमात में कैली रेडमंड नई फ़ोटोग्राफ़र हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें किसी से कमतर नहीं दिखती हैं.

उत्तरी आयरलैंड के आसमान में तारों की चमक वाली ये तस्वीर कैली रेडमंड की है.
इमेज कैप्शन, उत्तरी आयरलैंड के आसमान में तारों की चमक वाली ये तस्वीर कैली रेडमंड की है.

उत्तरी आयरलैंड के इलाके में कैली ने तारों के समूह और मिल्की वे की ख़ूबसूरत तस्वीरें कैमरे में उतारी हैं.

इस ख़ूबसूरत और दिलचस्प तस्वीर को ही देखिए, एक ही नज़र आने वाली तस्वीर को लेकिन इसे 53 अलग अलग कोणों से लिए गए फ़ोटो को मिलाकर तैयार किया गया है.

अरिज़ोना के केनयाल लेक के ऊपर आसमान की ये तस्वीर टायलर शिकेलस्की की है.
इमेज कैप्शन, अरिज़ोना के केनयाल लेक के ऊपर आसमान की ये तस्वीर टायलर शिकेलस्की की है.

फीनिक्स स्थित फ़ोटोग्राफ़र और फ़िल्म मेकर टायलर शिकेलस्की ने एरिज़ोना के केनयान लेक के ऊपर स्थित मिल्की वे की तस्वीरें ली हैं.

इसराइल के तोमर राज़ाबी भी नाइट फ़ोटोग्राफ़रों में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
इमेज कैप्शन, इसराइल के तोमर राज़ाबी भी नाइट फ़ोटोग्राफ़रों में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

लैंडस्कैप फ़ोटोग्राफ़र तोमर राज़ाबी इसराइल में रहते हैं और वहां के रेगिस्तानी इलाकों में उन्होंने ख़ूबसूरत तारों से भरी रात को क़ैमरे में क़ैद किया है.

राज़ाबी रात में फ़ोटोग्राफ़ी करने वाले उभरते हुए फ़ोटोग्राफ़रों के लिए वाइड एंगल वाले और तेजी से रोशनी फेंकने वाले लेंस और उच्च आईएसओ वाला कैमरा लेने का सुझाव देते हैं.

राज़ाबी की सलाह के मुताबिक तस्वीर लेते समय हमेशा दिलचस्प फ्रेम तलाशना चाहिए और लो एंगल से फ़ोटो लेनी चाहिए ताकि आकाश का ज़्यादा से ज़्यादा हिस्सा फ्रेम में आ सके.

भारत के पुणे के फ़ोटोग्राफ़र हैं विशाल जाधव. वे गूगल के स्काई ऐप की मदद से मिल्की-वे की जगह को तलाशते हैं.

विशाल कहते हैं, "शुरुआत करने वाले को जगह के बारे में अध्ययन करना चाहिए. जगह और हाथ के उपकरण के बारे में जानकारी बेहद अहम होती है."

अमरीका के इंडियाना के आसमान की तस्वीर मेघनान कोंटे ने ली हैं.
इमेज कैप्शन, अमरीका के इंडियाना के आसमान की तस्वीर मेघनान कोंटे ने ली हैं.

अमरीका के इंडियाना स्थित मिशावाका की मेघानन कोंटे पूर्ण कालिक फ़ोटोग्राफ़र हैं.

वे रात में आसमान की तस्वीरों को क़ैमरे में क़ैद करने का लंबा अनुभव रखती हैं.

ख़ास बात ये है कि उनके मंगेतर जैफ़ इस काम में उनकी काफ़ी मदद करते हैं.

जैफ़ और मेघानन अपने आसपड़ोस के इलाकों की ढेर सारी तस्वीरें ले चुके हैं.

मेघानन कोंटे बताती हैं, "हम हमेशा अच्छा करने की कोशिश करते हैं. कोशिश यही होती है कि बेहतर से बेहतर तस्वीर खींच सकें."

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150726-16-spectacular-shots-of-space" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>