पृथ्वी से अंतरिक्ष की 17 हैरतअंगेज़ तस्वीरें

करीब 5000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित आकाश गंगा लैगून नेबूला. ये फ़ोटो लास्ज़लो फ्रांसिस की है.
इमेज कैप्शन, करीब 5000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित आकाश गंगा लैगून नेबूला. ये फ़ोटो लास्ज़लो फ्रांसिस की है.
    • Author, बेन एविस
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

रात के अंधेरे में तारों की रोशनी बेहद दिलचस्प होती है. अंतरिक्ष में आकाशीय पिंडों की रहस्यमयी दुनिया की पड़ताल करने वाली तस्वीरों के लिए लंदन की रॉयल ऑब्जरवेटरी ग्रीनिच हर वर्ष एक प्रतियोगिता का आयोजन करती है.

इस प्रतियोगिता के ज़रिए इनसाइट एस्ट्रॉनॉमी फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द यीअर 2015 का चयन होगा.

इस साल के आयोजन के लिए संस्था को 2700 से ज़्यादा तस्वीरें मिलीं. इनमें से करीब 60 देशों के प्रोफेशनल एवं एमेच्योर फोटोग्राफ़रों की 139 तस्वीरें फ़ाइनल राउंड तक पहुंची हैं.

इनमें कुछ ख़ास तस्वीरों को <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> ने अपने पाठकों के लिए पेश किया है.

प्रतियोगिता के अंतिम विजेता की घोषणा 17 सितंबर को होगी. इसके बाद अवार्ड विनिंग तस्वीरों की एक प्रदर्शनी आब्जरवेटरी एस्ट्रॉनमी सेंटर में लगाई जाएगी.

ये तस्वीर मिल्की वे के ऊपर तूफ़ान आने से ठीक पहले शांति की है. इस तस्वीर को जूली फ्लेचर ने लिया है.

ऊपर नज़र आने वाली तस्वीर लवजोय कॉमेट की है. सोलर सिस्टम में ये अपनी हरी रोशनी की वजह से ज़्यादा ही मशहूर है. ये तस्वीर माइकल जेगर की है.

यह तस्वीर जेमीनी तारा समूह में स्थित आईसी 443 की है. यह तारा करीब 30,000 साल पुराना है. यह तस्वीर पेट्रिक गिलिलांड का है.

यह तस्वीर इटली के माउंट अंटेलाओ से ऊपर दिखाई पड़ने वाले चंद्रमा की है. ये तस्वीर मार्शेला गियुलिया की है.

नॉर्वे के सेनजा की पहाड़ियों पर ये तस्वीर नार्दन लाइट्स की है. इस तस्वीर को रून इंगेबो ने लिया है.

यह तस्वीर हमारे अपने तारे यानी सूर्य की सतह की है, जिसकी सतह से प्लाजमा का गरम भाप उठती दिखाई दे रही है. ये तस्वीर गैरी पाल्मर की है.

ये तस्वीर बोलिविया की सालर डि उयूनी की है, जिसे संसार का सबसे बड़ा नमक का मैदान भी कहते हैं. यहां ऐसा लग रहा है जैसे बैंगनी आकाश ज़मीन पर उतर आया हो. ये तस्वीर शिओहुआ जाओ की है.

कनाडा के उत्तर पश्चिमी इलाके के शहर यैलोनाइफ में दिखने वाली लाल ऑरोरा की तस्वीर. ये तस्वीर ओ कहूल कोन की है.

अमरीका के कैलिफोर्निया की ग्रीन लेक के ऊपर तारों का दिलकश समां देखिए. ये तस्वीर डान बार ने ली है.

नेबूला एनजीसी 2359 की ये तस्वीर अपने ख़ास आकार के चलते बेहद दिलचस्पी पैदा करती है. ये तस्वीर एडम ब्लॉक की है.

अमरीका के वाशिंगटन में माउंट रेनियर के ऊपर के आसमान की ये तस्वीर भी बेहद ख़ास है. 4,392 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ की चोटी आसमान की रोशनी से भरी हुई है. ये तस्वीर ब्राड गोल्डपेंट की है.

यह तस्वीर नॉर्वे के ट्रॉम्स काउंटी की है. नार्दन लाइट्स और पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र मिलकर मोहक दृश्य बना रहे हैं. ये तस्वीर जेन आर ओलस्न की है.

मोनोकेरो तारा समूह की ये तस्वीर रॉसेटा नेबुला समूह की है जिसका डायमीटर ही 50 प्रकाश वर्ष का माना जाता है. ये तस्वीर जुआन लेगनासियो जिमिनेज़ की है.

इटली के ट्यूरिन में सूर्योदय से ठीक पहले एल्प्स की पहाड़ियों के ऊपर नजर आ रहे पूरे चांद की तस्वीर है. ये तस्वीर स्टीफ़ेनो डि रोजा ने ली है.

यह तस्वीर ओरियन तारा समूह के तारे एम42 सटल वी1 की है. इसे अंतरिक्ष में मौजूद बेहतरीन अंतरिक्षीय पिंड माना जाता है. ये तस्वीर पैट्रिक गिलिलांड की है.

यह तस्वीर कैरिना तारा समूह की है. तस्वीर में हायपर जाइंट तारा एटा कैरिना चमकता हुआ दिख रहा है. ये तस्वीर टैरी रॉबिसन की है.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150708-a-view-into-space-from-earth" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>