नन्हे जीवों की अजब ग़ज़ब दुनिया

    • Author, कारा सेगेडिन
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

कभी आपने अपने आसपड़ोस के नन्हें नन्हें जीवों को देखा है? उनकी इसी दिलचस्प दुनिया को दिखाने और समझाने के लिए <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> ने छोटे-छोटे जीवों की कमाल की तस्वीरों को आपके सामने पेश किया है.

हमने अर्थ कैप्चर कम्यूनिटी से छोटे छोटे जीवों की दिलचस्प तस्वीरें लेने का अनुरोध किया था. बस कोशिश यह करनी थी कि ज़ूम करके जितना नज़दीक से संभव हो, इन तस्वीरों को लेना था.

हमारे पाठकों ने सैकड़ों तस्वीरें भेजीं और इनमें से हम अपने पाठकों के सामने पेश कर रहे हैं 13 दिलचस्प तस्वीरें.

तितली की इस ख़ूबसूरत तस्वीर को नताशा एलन ने खींचा है.

एलेक्स पील ने ये तस्वीर उस ख़ास नीले रंग की तितली की भेजी है, जो केवल मैक्सिको और मध्य अमेरिका में पाई जाती है. इसे मोरफ़ो बटरफ़्लाई कहते हैं.

ये तस्वीर फ़राज अब्दुल ने बीबीसी अर्थ को भेजी. सफेद गले वाली ये चिड़िया मैक्सिको, पेरू, बोलिविया और मध्य ब्राज़ील में पाई जाती है.

कैली रेडमंड की इस तस्वीर में मधुमक्खी लैवेंडर के फूलों का परागण कर रही है.

ये तस्वीर है पेड़ों पर रहने वाले यूरोपीय मेढ़क की. स्वीडन के फायलेडालेन से ये तस्वीर फ्रेडरिक टेगनर ने भेजी है.

पेड़ पर रहने वाले मेढ़क दूसरे हिस्सों में भी मौजूद हैं. दक्षिण अमरीका के कोस्टा रिका से एलेक्स पील ने वहां पाए जाने वाले मेढ़क की तस्वीर भेजी है.

यह तस्वीर ब्रिटेन में पाए जाने वाले दो रंग बिरंगे पतंगों में से एक की है और ये तस्वीर एनसीपी फ़ोटोग्राफ़ी की है.

आंद्रे श्मिट की इस तस्वीर में मधुमक्खी परागकणों को एकत्रित करती दिख रही हैं.

यूसुफ अल हब्शी ने तीन तस्वीरें भेजी हैं और तीनो अलग अलग तरह के कीड़ों की है. ये तस्वीर रॉबरफ्लाई की है.

उनकी भेजी गई दूसरी तस्वीर ग्राउंड बीटल की है.

उनकी भेजी तीसरी तस्वीर स्कोलाइड की है. ये तीनों कीड़े यूरोप और अमरीका में पाए जाते हैं.

और आख़िर में एलेक्स पील की वह तस्वीर है, जिसमें उन्होंने कोस्टा रिका के ऑस्टिओनल तट पर ओलिव रिडले कुछए की ली है.

<bold><italic>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150719-the-beauty-of-small-in-14-photos" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</italic></bold>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>