चांदनी रात की 10 बेहद दिलकश तस्वीरें

इस तस्वीर को 2015 की सवश्रेष्ठ तस्वीर आंका गया. इसके फोटोग्राफर एरिक नाथन हैं.
इमेज कैप्शन, इस तस्वीर को 2015 की सवश्रेष्ठ तस्वीर आंका गया. इसके फोटोग्राफर एरिक नाथन हैं.
प्रकाशित

वर्ल्ड एट नाइट प्रोग्राम के तहत इंटरनेशनल अर्थ एंड स्काई फोटो कंटेस्ट 2015 के विजेता तस्वीरों की घोषणा कर दी गई है.

इस साल सालाना फोटोग्राफी प्रतियोगिता का छठा आयोजन था.

इसमें रात के अंधेरे की प्राकृतिक ख़ूबसूरती को कमरे में क़ैद करने को फोकस में रखा गया था. इसके अलावा इसमें रोशनी से होने वाले व्यवधान को भी शामिल किया गया था.

इस प्रतियोगिता का थीम था - डार्क स्काई का महत्व. इसके तहत तस्वीरों को दो कैटेगरी में विभाजित कर फैसला किया है. ये दो वर्ग थे - ब्यूटी ऑफ़ द नाइट स्काई और अगेंस्ट द लाइट्स.

प्रतियोगियों को इन दोनों थीमों के तहत तस्वीरें भेजनी थीं. दुनिया भर से करीब एक हज़ार तस्वीरें एकत्रित हुईं, जिसे पेशेवर और अमेच्योर फोटोग्राफ़रों ने भेजा था. इनमें से 10 तस्वीरों को विजेता चुना गया.

रात, आसमान और ख़ूबसूरती

दक्षिण अफ्रीका के एरिक नाथन की तस्वीर को ओवरऑल विनिंग फोटोग्राफ़र चुना गया.

अमरीका के ओरेगॉन के क्रेटर लेक नेशनल पार्क की तस्वीर बेन कॉफ़ीमेन की है.
इमेज कैप्शन, अमरीका के ओरेगॉन के क्रेटर लेक नेशनल पार्क की तस्वीर बेन कॉफ़ीमेन की है.

द वर्ल्ड एट नाइट के डायरेक्टर और प्रतियोगित के आयोजक बाबाक ताफरेशी ने बताया, "आसमान हमारी प्रकृति का अहम हिस्सा है, हमारे लिए और प्रकृति के दूसरे जीवों के लिए विरासत है."

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रात के आसमान को हर किसी से रिलेट करना है.

इस प्रतियोगिता को नेशनल ऑप्टिकल एस्ट्रोनोमी ऑब्जरवेटरी एंड एस्ट्रोनोमर्स विदाउट बॉर्डर की सहायता भी मिल रह थी.

इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2008 में द वर्ल्ड एट नाइट संस्था ने की. यह संस्था अंतरिक्ष की तस्वीरों को क्यूरेट करती है और उसकी प्रदर्शनी लगाती है.

उपर की तस्वीर में चंद्रमा उगता हुआ नजर आ रहा है, धीरे धीरे छाए से बाहर निकलता हुआ. ज़हो यान्नान इस तस्वीर के फ़ोटोग्राफ़र हैं.

इस तस्वीर में रूस के पायतिगोरस्क शहर की कृत्रिम रोशनी के बीच में आसमान नजर आ रहा है. ये तस्वीर इवगेनी ट्रिस्को ने ली है.

इस तस्वीर में बोलविया के आसमान में दुनिया के सबसे लंबे आकाश गंगा में एक झलक दिखाई दे रही है. ये कारेन ज़हाओ की तस्वीर है.

इस तस्वीर में आइसलैंड की नार्दन लाइट्स का पैनोरमिक अंदाज़ नज़र आ रहा है. इस तस्वीर को सिगुरदुर विलियम ब्रायनजारसन ने लिया है.

ये तस्वीर अमरीका के वाशिंगटन के माउंट रेनियर के इलाके की है. ब्राड गोल्डपैंट इस तस्वीर के फोटोग्राफ़र हैं.

इस तस्वीर में इंडोनेशिया के पूर्वी जावा के ज्वालामुखी और आसमान की झलक दिखाई दे रही है. ये तस्वीर हुई चेय टिहोय ने ली है.

इवगेनि ट्रिस्को की इस दूसरी तस्वीर में माउंट एलबरुस का आसमान नजर आ रहा है.

ये तस्वीर भी रूस की है, जिसे ब्यूटी ऑफ़ नाइट स्काई कैटेगरी में पहला विनर चुना गया. ये तस्वीर लियूबोव त्रिफोनोवा ने ली है.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख </caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150618-night-sky-photo-winners-announced" platform="highweb"/></link>यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी ट्रैवल</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां</caption><url href=" https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>