अमरीका: पुलिस कार्रवाई में रोज़ दो लोग मरते हैं

प्रकाशित

अमरीका में पुलिस के हाथों रोज़ दो से अधिक नागरिकों की मौत हो रही है.

अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने जो आंकड़े एकत्र किए हैं, उनके मुताबिक मौजूदा साल के शुरुआती पांच महीनों में ही 385 लोग, यानी दो से अधिक लोग हर दिन पुलिस के हाथों मारे गए हैं.

अखबार के अनुसार गए नागरिकों में काले, खासकर निहत्थे काले नागरिकों की संख्या गोरों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है.

आधिकारिक आंकड़ों का आधार 17,000 कानून प्रवर्तन एजेंसियों की रिपोर्टें हैं. ये एजेंसियां ख़ुद केंद्र सरकार को इन मामलों की जानकारी देती हैं.

इन आंकड़ों के मुताबिक साल 2008 से अब तक हर साल 400 नागरिक मारे गए हैं.

हाल के दिनों में अमरीका में निहत्थे काले नागरिकों के कथित तौर पर गोरे पुलिस अफसर के हाथों मारे जाने की खबरें भी सामने आई हैं.

दूसरी ओर वॉशिंगटन पोस्ट ने 2015 में पुलिस के हाथों हुई हर मौत को दर्ज किया और उसके आधार पर अपनी रिपोर्ट बनाई है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं. )</bold>