कालों की हत्या के केस में पुलिस वाला बरी

कार
प्रकाशित

अमरीका में, कार के बोनट पर चढ़कर निहत्थे काले लोगों पर गोली चलाने वाले एक गोरे पुलिस वाले को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है.

टिमोथी रसेल और मेलिसा विलियम्स वर्ष 2012 में पुलिस वालों की गोलियों से मारे गए थे.

ब्रेलो

उनमें से केवल एक पुलिस वाले माइकल ब्रेलो को इस मामले में अभियुक्त बनाया गया था जिन्हें क्लेवलैंड की अदालत ने बरी कर दिया.

फर्गसन

अमरीका में पुलिस के हाथों काले लोगों के मारे जाने के कई मामले सामने आए हैं जिनकी वजह से देश में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो चुके हैं.

फर्गसन

बीबीसी की नॉर्थ अमेरिका संवाददाता रजनी वैद्यनाथन का कहना है कि अमरीका में पुलिस आमतौर पर गोलीबारी नहीं करती लेकिन फर्गसन और उसके बाद बाल्टीमोर की घटनाओं ने इस मुद्दे को गर्म कर दिया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>