'फ़र्ग्यूसन पुलिस के खिलाफ़ भेदभाव के सबूत'

प्रकाशित

अमरीकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ अमरीका के न्याय विभाग को मिज़ूरी राज्य के फ़र्ग्यूसन इलाके की पुलिस के ख़िलाफ़ नस्लीय भेदभाव के सबूत मिले हैं.

माना जा रहा है कि जांच एजेंसी पुलिस विभाग को बिना कारण जांच करने और बिना ठोस सबूत के लोगों की गिरफ़्तारियां करने का आरोप लगाएगी.

बीते अगस्त में एक काले युवक माइकल ब्राउन की हत्या के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी.

18 वर्ष के माइकल ब्राउन को डैरेन विल्सन नाम के पुलिस अधिकारी ने फ़र्ग्यूसन के सेंट लुई इलाक़े में नौ अगस्त को गोली मारी थी जिससे युवक की मौत हो गई थी.

कुछ ही देर में पुलिस अफ़सर डैरन विल्सन के साथ उनकी झड़प हुई और कथित तौर पर विल्सन ने उन्हें गोली मार दी.

'अदालतों में भी भेदभाव'

एक अन्य रिपोर्ट में पुलिस अफ़सर डैरन विल्सन को बरी करने की उम्मीद की जा रही है.

इस रिपोर्ट के बारे में किसी अज्ञात अधिकारी ने अमरीकी मीडिया को बताया है. रिपोर्ट में इस बात के भी सबूत दिए जाएँगे कि अदालतों में भी नस्ल के आधार पर भेदभाव होता है.

इस मामले में आधिकारिक घोषणा बुधवार को होने की उम्मीद है.

मिज़ूरी राज्य के गर्वनर के प्रवक्ता ने कहा, "हमने रिपोर्ट नहीं देखी है इसलिए किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं कर सकते."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>