हबल से अंतरिक्ष की 17 मोहक तस्वीरें

    • Author, मेलिसा होगनबूम
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

अंतरिक्ष के कई रहस्यों से पर्दा हटाने वाले हबल टेलिस्कोप ने इस महीने अपने 25 साल पूरे किए हैं.

दूर दराज़ तक फैली आकाशगंगाओं की बात हो या फिर तारों की या ब्लैक होल्स की... हबल की इन तस्वीरों ने ब्रह्माण्ड के रहस्यों के बारे में हमारी जानकारी में नए अध्याय जोड़े हैं.

अपने अब तक के जीवनकाल में हबल ने पृथ्वी के इर्दगिर्द 1.37 लाख बार चक्कर लगाए हैं.

इस दौरान हबल अंतरिक्ष के मनोरम और रहस्यों से भरे संसार की तस्वीरों को कैद कर रहा है और ये समय अंतरिक्ष विज्ञान का 'गोल्डन एज' कहा जाने लगा है.

ऊपर नज़र आने वाली तस्वीर हबल ने 25 साल पूरे होने के दिन ली है. इसमें 20 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित 2000 से ज़्यादा 'युवा' तारे चमकते दिख रहे हैं. तारों के इस विशाल समूह को वेस्टरलैंड 2 कहा गया है.

पिनव्हील गैलेक्सी के निक नाम से मशहूर ये आकाशगंगा पृथ्वी से 2.5 करोड़ प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है. यह इतनी बड़ी है कि इसके एक छोर से दूसरे छोर की दूरी 1.7 लाख प्रकाश वर्ष की है. इस आकाशगंगा को मेजियर 101 के नाम से जाना जाता है और यह पृथ्वी की आकाशगंगा मिल्की-वे से दोगुना बड़ी है.

यह घुमावदार हेलिक्स मरते हुए तारों की गैस से भरा है. ये तस्वीर 2002 में ली गई थी और ये हेलिक्स पृथ्वी से 690 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है.

इस तस्वीर में नवजात तारे दिखाई पड़ रहे हैं. अंतरिक्ष में नाग की तरह नज़र आने वाले ये तारे ईगल नेबुला का हिस्सा हैं.

क्या आपको इस तस्वीर में कुछ डार्क मेटर दिख रहा है. इसे देखना असंभव है. लेकिन यहां डार्क मेटर बड़ी मात्रा में मौजूद है. ये तस्वीर आकाशगंगा एबेल 520 की गर्म गैसों की है.

हबल ने जब अपने 23 साल पूरे किए थे, तब उसने घोडे के सिर के आकार वाले नेबुला की तस्वीर ली थी. नेबुला आउटर स्पेस की गैस और धूलकण से भरे बादल होते हैं.

इस तस्वीर में जुपिटर पर उसके कई उपग्रहों की छाया दिख रही है. तस्वीर में जो ब्लैक स्पॉट दिख रहे हैं वह जुपिटर के सबसे बड़े उपग्रह लो, गेनेडे और कैलिस्टो हैं.

ये विशाल क्रैब नेबुला की तस्वीर है जो एक तरह से छह प्रकाश वर्ष दूरी के बीच फैले, खत्म हो रहे तारे का अवशेष है.

इस नेबुला को कैट्स-आई कहते हैं. ये नाम क्यों पड़ा होगा, ये तस्वीर से साफ है. इस तरह का ये अपने आप में पहला नेबुला था.

हबल टेलिस्कोप ने रिंग नेबुला की भी विविधरंगी तस्वीर ली. यह नेबुला एक लायरा नक्षत्र का हिस्सा है जो करीब 2000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है.

सेजेटेरियस नक्षत्र में शामिल ओमेगा या स्वान नेबुला की ये तस्वीर हबल ने 2003 में ली थी.

इस तस्वीर में शनि ग्रह दिख रहा है जो पृथ्वी की ओर अधिकतम 27 डिग्री तक झुका दिख रहा है.

धूलकणों की इस सर्पिल लहरदार छवि मशहूर कलाकार वॉन गॉग की स्टारी नाइट्स कलाकृति की याद दिलाती है.

इसमें अलग अलग वेबतरंगों वाले नेबुला, तारों का समूह और आकाशगंगा एक साथ नज़र आ रहे हैं.

व्हर्लपूल आकाशगंगा में लाल चमक एक नए तारे के अभ्युदय को दर्शा रही है. आकाशगंगा के केंद्र में नजर आ रहे धुलकण ब्लैक होल का संकेत देते हैं.

इसमें दो आकाशंगंगाएँ एक दूसरे के नजदीक आ रही हैं.

और आखिर में ये तस्वीर तब की है जब हबल अपने 21 साल पूरे कर रहा था. इस आकाशगंगा की फूलों जैसी तस्वीर के चलते इसे रोज ऑफ़ गैलेक्सी कहते हैं.

<italic><bold> अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150424-17-of-the-greatest-space-images" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>