दाऊद मामले में खड़से को क्लीन चिट

इमेज स्रोत, Ashwin Aghor

मुंबई एटीएस ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि उनके मोबाइल पर पिछले एक महीने में कोई अंतरराष्ट्रीय कॉल न आया और न ही रिसीव किया गया.

एटीएस अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से खड़से के संबंध होने के आरोपों की जांच कर रही थी.

जलगांव के रहने वाले एथिकल हैकर मनीष भंगाले ने पाकिस्तान टेलिकॉम विभाग में सेंध मारकर दावा किया था कि अंडरवर्ल्ड सरगना दावूद इब्राहिम के कराची स्थित घर से खड़से के मोबाइल फ़ोन पर कई बार काल किए गए.

इसके बाद चौतरफ़ा आलोचना के बीच उन्हें महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री का पद छोड़ना पड़ा था.

लेकिन क़रीब एक महीने तक इस मामले की जाँच करने के बाद एटीएस ने खडसे को इस मामले में क्लीन चिट दी है.

मुंबई एटीएस प्रमुख जॉइंट पुलिस कमिशनर अतुलचंद्र कुलकर्णी ने बताया कि खड़से के मोबाइल फ़ोन के कॉल रिकॉर्ड की जाँच में यह सामने आया है कि इस नंबर पर न कभी अंतरराष्ट्रीय कॉल आया न किया गया.

एटीएस ने खड़से को कुछ हद तक राहत दी है. हालांकि उन पर लगे बाकी आरोपों की अभी जाँच चल रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)