'सर्जरी से रातों रात लिंग परिवर्तन नहीं होता'

    • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
    • पदनाम, रायपुर से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 'किन्नर से महिला बनने की सर्जरी करवा चुके' एक शख़्स के 'बलात्कार' पर सुनवाई करते हुए कहा है कि ऑपरेशन के बाद भी लिंग परिवर्तन में समय लगता है और यह एक जटिल प्रक्रिया है.

अदालत ने रेप के अभियुक्त युवक की ज़मानत याचिका को मंजूरी दे दी है.

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत बलात्कार समेत दूसरी धाराओं में मामला दर्ज करते हुये युवक को गिरफ्तार किया था.

ज़मानत याचिका पर सुनवाई करते हुये जस्टिस संजय के अग्रवाल की पीठ ने कहा कि धारा 376 के तहत दर्ज दुष्कर्म के मामले में एक पुरुष और एक महिला का होना आवश्यक है.

अदालत का कहना था कि केवल ऑपरेशन करा लेने भर से लिंग परिवर्तन नहीं हो जाता और महिलाओं के अंग विकसित होने की प्रक्रिया लंबी है.

अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसलों का उदाहरण देते हुये कहा कि लिंग परिवर्तन से संबंधित प्रक्रिया बेहद जटिल, पीड़ादायक और लंबी है.

राजनांदगांव ज़िले में एक ट्रांसजेंडर ने 2013 में लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी करवाई थी.

उसने पिछले साल 30 नवंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि युवक शिवम देवांगन ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और अब वह शादी से मुकर गया है.

पुलिस ने 19 साल के शिवम देवांगन को गिरफ़्तार कर लिया था.

युवक के वकील एचएस अहलुवालिया ने कहा, “ट्रांसजेंडर और उनके लिंग परिवर्तन से जुड़े मामलों में यह एक महत्वपूर्ण फ़ैसला है."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)