भारत से रात में आसमान के 18 हैरतअंगेज़ नज़ारे

    • Author, कारा सेगेडिन
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

दुनिया भर में भारत अपनी विविधरंगी ख़ूबसूरती के लिए मशहूर है. लेकिन भारत से रात में आसमान कैसा दिखता है?

ऊपर दिख रही बृहस्पति ग्रह की तस्वीर से आपको अंदाज़ा हो जाएगा कि रात में भारत से आसमान में फैले नक्षत्र कितने मनमोहक दिखते हैं.

बीते दो सालों के दौरान, नवनीत उन्नीकृष्णन ने रात की ख़ूबसूरती को अपने काम का विषय बनाया है.

उन्होंने केरल स्थित अपने घर से अंतरिक्ष की ख़ूबसूरती को कैमरे से क़ैद करने का लक्ष्य बनाया और अपनी तस्वीरों के जरिए इसे कर दिखाया.

नवनीत उन्नीकृष्णन बताते हैं, "भारत के कई हिस्सों में रातें ख़ासी अंधेरी होती हैं." दुनिया के कई हिस्सों में नाइट लाइफ़ और चकाचौंध करती लाइटों के कारण ऐसा नहीं होता.

ख़ासकर हिमालय के इलाके में तो आसमान की ख़ूबसूरती चौंकाने वाली होती है." यह तस्वीर इंडियन एस्ट्रोनॉमिकल आब्जरवेटरी की है.

नवनीत ने धूमकेतु और विविधरंगी नेबुला (बादलों) की ख़ूब तस्वीरें लीं. यह तस्वीर उगते हुए चंद्रमा की है.

नवनीत कहते हैं, "कला के लिहाज़ से दुनिया की सबसे दिलचस्प आर्ट है नेबुला." नेबुला (निहारिका) अंतरिक्ष में वो बादल होते हैं जो हाइड्रोजेन, डस्ट, हीलियम और प्लाज़मा से बनते हैं. यह कर्नाटक के आसमान में नज़र आने वाले नेबुल की तस्वीर है.

नवनीत ने गहरे अंतरिक्ष की सभी तस्वीरें हाई-एंड टेलिस्कोप के माध्यम से ली हैं. केरल के आसमान की एक रात को शनि ग्रह इस तरह नज़र आया.

हालांकि शौकिया तौर पर ये काम शुरू करने से पहले नवनीत को एस्ट्रोफोटोग्राफी के बारे में कोई ख़ास जानकारी नहीं थी. इस तस्वीर में केरल की एक रात में लवज्वाए कॉमेट नज़र आ रहा है.

लेकिन शौकिया तौर पर शुरू किए अपने काम की बदौलत अब उन्हें पूरी एस्ट्रोफोटोग्राफी का अंदाजा हो गया है. यह सुबह चार बजे मिल्की वे की तस्वीर है.

वह कहते हैं, "एस्ट्रोफोटोग्राफ़ी एक तरह से अंतरिक्ष की उस ख़ूबसूरती को महसूस करना है जिसे हम नंगी आंखों से नहीं देख सकते." यह नारकंडा में सितारों से भरी रात में ली गई सेल्फ़ी है.

नवनीत बताते हैं, "तकनीकी तौर पर हम अतीत को देख रहे होते हैं क्योंकि जो रोशनी हमें दिखाई देती है वह लाखों साल पहले निकली होती है." लद्दाख की एक रात में मिल्की वे की दिलचस्प तस्वीर है ये.

नवनीत के मुताबिक एस्ट्रोफ़ोटोग्राफ़ी, फ़ोटोग्राफ़ी में तकनीकी तौर पर सबसे चुनौतीपूर्ण काम है.

इसमें हर काम परफैक्ट अंदाज़ में पूरा करना होता है.

फोकस ट्रैक करने से लेकर और तस्वीरों को एक्सपोजर देने के लिहाज से हर काम परफैक्ट अंदाज़ में करना होता है.

एस्ट्रोफ़ोटोग्राफ़ी में आने वाले नए लोगों को नवनीत सलाह देते हैं कि उन्हें रात के आकाश के बारे में समझ विकसित करने के लिए एस्ट्रोनॉमी क्लब से जुड़ना चाहिए. यह बेंगलुरु के लैगून और ट्रिफिड नेबुला की तस्वीर है.

नवनीत के मुताबिक तकनीकी दक्षता के लिए मैन्यूल मोड वाले कैमरा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह सलाह उन लोगों के लिए कारगर है जो क़ीमती ट्रैकिंग माउंट और वाइड एंगल लेंस वाले कैमरा नहीं ख़रीद सकते हैं.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150822-incredible-india-by-night" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>