राखी पर क्या किया सुषमा, प्रियंका, मल्लिका ने

रक्षाबंधन पर राखी बंधवाते मोदी
प्रकाशित

शनिवार को भारत में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी को स्कूल की बच्चियों ने राखी बांधी. मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रक्षाबंधन पर सभी को बधाई दी है.

उन्होंने कहा ''सभी बहनों की सुरक्षा की दुआ करता हूँ. अपनी छोटी बहन से राखी बंधवाने हरिद्वार उसके घर जा रहा हूँ.''

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भी प्रियंका वाड्रा के साथ फ़ेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट की.

सुषमा स्वराज वैंकय्या नायडू को राखी बांधते हुए

इस अवसर पर देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शहरी विकास मंत्री वैंकय्या नायडू को राखी बांधी.

रक्षाबंधन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की और कहा कि वे उन्हें आज मिस कर रही हैं.

सोनाक्षी सिन्हा

कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा को रक्षाबंधन की बधाई दी तो, सोनाक्षी ने जवाब दिया, ''अरे वाह! आज सामने से बधाई दी. मुझे यक़ीन नहीं हो रहा है.''

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत ने अपने छोटे भाई के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर फ़ेसबुक पर पोस्ट की.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>