जब उड़ी पतंग रंग-बिरंगी

प्रकाशित

कभी सोचा है कैसी अजीबो-ग़रीब आकारों की हो सकती है पतंगें? हम आपके लिए लाए हैं ऐसी पतंगे जो शायद आपने पहले ना देखी हो.

पतंग

समुद्री जानवर ऑक्टोपस की शक्ल की यह पतंग आसमान पर हमला करती दिखती है.

पतंग

चीन के शांगदोंग प्रांत मे हुई एक पतंग प्रतियोगिता में मान्टा रे शक्ल की पतंग उड़ाई गई.

पतंग

आइयोवा के मैकडॉनाल्ड पार्क में तितली का आकार की पतंग उड़ाने की कोशिश कर रही है इलियाना पाटिल.

पतंग

एक विराट 'ओ' के आकार की देखिए यह पतंग.

पतंग

समुद्री जानवरोें का कब्ज़ा हुआ आसमान पर. चीन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फेस्टिवल में यह पतंगें उड़ी थी.

पतंग

चीन में अप्रैल में उड़ा था डॉलर.

पतंग

यह बड़ी शार्क अप्रैल में चीन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फेस्टिवल में आसमान में उड़ी.

पतंग

और यह पतंग उड़ी वाशिंगटन के ब्लॉसम पतंग फेस्टिवल में. एक बड़े ड्रेगन के रूप में यह पतंग फेस्टिवल जापान के वाशिंगटन को उपहार में दिए चेरी ब्लॉसम पेड़ की याद में आयोजित किया जाता है.

पतंग

टेक्साज़ में हर्मन पार्क फेस्टिवल में उड़ी थी यह पतंग. यह फेस्टिवल मार्च में आयोजित किया जाता है.

पतंग

इस साल मार्च में कैलीफोर्निया के रेडोन्डो बीच पर उड़ाई गई थी यह पतंग.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>