बारिश के कारण बदरीनाथ, केदारनाथ यात्रा रुकी

    • Author, शिव जोशी
    • पदनाम, देहरादून से, बीबीसी हिंदी के लिए
  • प्रकाशित

उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल में भारी बारिश के कारण बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के साथ हेमकुंड यात्रा भी फिलहाल रोक दी गई है.

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. करीब सात हज़ार यात्री विभिन्न यात्रा मार्गों पर बताए जाते हैं.

बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं.

बदरीनाथ के पास लामबगड़ में सौ मीटर सड़क बह गई.

उधर उत्तरकाशी में भी सुक्की टॉप के पास रास्ता बंद है. कुछ रास्तों में ग्रामीणों की आवाजाही के लिए बने लकड़ी के पुल बह गए हैं तो केदारनाथ के रास्ते में सोनप्रयाग में मोटर मार्ग पर बना पुल बह गया है. तीन और छोटे पुलों के बहने की सूचना मिली है.

सरकार ने आपदा बचाव दल तैनात कर दिए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)