दिल्ली आग हादसाः वो लोग जिनकी सूझबूझ से बचीं कई जानें

वीडियो कैप्शन, दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में जान बचाने वाले चश्मदीदों ने बताया उस दिन क्या हुआ था
दिल्ली आग हादसाः वो लोग जिनकी सूझबूझ से बचीं कई जानें
प्रकाशित

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार की सुबह एक होटल में लगी आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 11 विदेशी नागरिक हैं.

होटल के पास दुकान चलाने वाले कुछ लोगों की सूझबूझ से कई लोगों की जानें बचाई जा सकीं. जिन्होंने जानें बचाईं, उन्हें इस बात का गर्व भी है.

लेकिन उनके सामने अब एक सवाल खड़ा है, वो ये कि इस हादसे की वजह से उन्हें और उनकी दुकान को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कैसे होगी.

रिपोर्टः दिलनवाज़ पाशा

शूट और एडिटः शाद मिद्हत

(बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)