बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से चार लोगों की मौत
बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से चार लोगों की मौत
प्रकाशित
बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने से अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.
ये हादसा प्रसाद हॉस्पिटल में हुआ. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की.
मृतकों और घायलों में से ज़्यादातर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ बताए जा रहे हैं.
यह घटना गुरुवार तड़के क़रीब 3 बजे की है. आईसीयू में आग लगने के बाद कई मरीज़ों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
ज़िलाधिकारी के मुताबिक़ पहली नज़र में यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई दिखती है. हालाँकि इस मामले में पूरी जानकारी जांच की बाद ही मिल पाएगी.
(बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)



