कुवैत एयरपोर्ट पर हमले का वीडियो, एक भारतीय की मौत

वीडियो कैप्शन, कुवैत एयरपोर्ट पर हमले का वीडियो, एक भारतीय की मौत
कुवैत एयरपोर्ट पर हमले का वीडियो, एक भारतीय की मौत
प्रकाशित

3 जून को कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले का वीडियो देश के डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन ने जारी किया है.

इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि यात्रियों और स्टाफ़ समेत 63 लोग घायल हुए हैं. इनमें से कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.

कुवैत में भारत के दूतावास ने बताया कि हमले में जान गंवाने वाला व्यक्ति भारतीय था. हमले के बाद उड़ानों को रोक दिया गया था. कई उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया था.

ईरान पर हमले का आरोप लगाते हुए कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इन हमलों को न तो स्वीकार करेगा और न ही बर्दाश्त करेगा. मंत्रालय ने दो ईरानी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश भी दिया है.

28 फ़रवरी को ईरान पर अमेरिका और इसराइल के हमलों के बाद यह एयरपोर्ट बंद कर दिया गया था. इसे एक जून को ही दोबारा खोला गया था.

हालांकि, ईरान की पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड ने एयरपोर्ट पर हमले से इनकार किया है. उसका दावा है कि टर्मिनल को नुकसान एक अमेरिकी इंटरसेप्टर मिसाइल से हुआ, जो ईरानी मिसाइलों को रोकने में नाकाम रही.

वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के इस दावे को झूठा बताया है. उसने एक्स पर लिखा कि ईरानी ड्रोनों ने हवाई अड्डे पर जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से हमला किया.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)