युद्धविराम पर बातचीत के लिए अमेरिका से कौन जाएगा पाकिस्तान?

युद्धविराम पर बातचीत के लिए अमेरिका से कौन जाएगा पाकिस्तान?

ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ़्ते का युद्धविराम हो गया है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ का कहना है कि इस पर आगे की बातचीत के लिए दोनों देशों के अधिकारी इस्लामाबाद आएंगे.

अमेरिका की तरफ़ से कौन कौन पाकिस्तान जाएगा? इस सवाल का जवाब व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने दिया.

उन्होंने कहा कि मैं इस बात की घोषणा कर सकती हूं कि राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) बातचीत करने वाली अपनी टीम को इस सप्ताहांत इस्लामाबाद के लिए रवाना कर रहे हैं.

इसकी अगुवाई अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जे डी वांस, विशेष दूत (स्टीव) विटकॉफ़ और (जैरेड) कुशनर करेंगे.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)