You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
किराए के घर में रहते हैं तो टैक्स कैसे बचाएं?- पैसा वसूल
नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हुआ है तो कई नियम भी बदल गए हैं. अगर आप किराए के घर में रहते हैं, तो अब सिर्फ रसीद दिखाकर टैक्स बचाना संभव नहीं रहेगा.
सरकार अहमदाबाद, बेंगलुरू, पुणे, और हैदराबाद को मेट्रो का दर्जा देकर 50 फीसदी एचआरए लिमिट में ले आई है. यानी इन शहरों के लाखों कर्मचारियों की टैक्सफ्री इनकम बढ़ जाएगी.
अभी तक सिर्फ़ दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को ही इस कैटेगरी में रखा गया था. हालाँकि गलत तरीके से एचआरए क्लेम करने वालों पर सरकार सख्ती करने की तैयारी में भी है.
अब तक एचआरए क्लेम करना सिंपल था. आपको बस एक रेंट रसीद की ज़रूरत होती थी, लेकिन अब सिर्फ़ अमाउंट ही नहीं, बल्कि लैंडलॉर्ड कौन है और उससे आपका रिश्ता क्या है ये सब भी बताना होगा.
इससे इनकम टैक्स ये वेरिफाई कर सकेगा कि लैंडलॉर्ड ने वो रकम अपने आईटीआर में डिक्लेयर किया है या नहीं. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया है तो उन्हें टैक्स नोटिस मिल सकता है.
यानी अब सिर्फ किराए की रसीद जमा करना ही काफी नहीं होगा. नए नियमों के मुताबिक आपको यह भी साबित करना होगा कि आपने सच में किराया दिया है, इसके लिए बैंक स्टेटमेंट, ऑनलाइन पेमेंट या किसी और डिजिटल ट्रांजैक्शन का प्रूफ संभालकर रखना होगा.
जरूरत पड़ने पर ये रिकॉर्ड दिखाने पड़ सकते हैं, वरना आपका HRA क्लेम अटक सकता है या खारिज भी हो सकता है. और हां... एचआरए क्लेम करने के लिए मकान मालिक का पैन देना भी ज़रूरी होगा.
अगर आपका एचआरए क्लेम फर्जी या अवैध पाया गया तो आप पर 200 परसेंट की टैक्स पेनल्टी लग सकती है.
इसके अलावा अगर मंथली रेंट 50 हज़ार से ज़्यादा है और किराया देते वक्त टीडीएस नहीं काटा तो 1 फ़ीसदी मंथली का इंट्रेस्ट देना होगा और अगर टीडीएस काटा, लेकिन वक्त पर सरकार को जमा नहीं किया तो डेढ़ परसेंट मंथली का इंट्रेस्ट देना होगा.
तो एचआरए क्लेम में कोई झंझट न हो तो इसके लिए ये तीन चीजें करना ज़रूरी है. पहला- ये सुनिश्चित करें कि आप अपना रेंट बैंक ट्रांसफर या यूपीआई से पे कर रहे हैं.
दूसरा- अगर आप रेंट अपने पेरेंट्स को दे रहे हैं तो पैरेंट्स सुनिश्चित करें कि वे इसे अपने आईटीआर में ज़रूर दिखाएं
और तीसरा जो कि बेहद ज़रूरी है... क़ानूनी रूप से वैलिड रेंट अग्रीमेंट बनावाएं.
प्रेज़ेंटर: प्रेरणा
प्रोड्यूसर: दिनेश उप्रेती
शूट, एडिट: वर्षा चौधरी
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)