भारत में इसराइल के राजदूत बोले- 'पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं है'

भारत में इसराइल के राजदूत बोले- 'पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं है'

भारत में इसराइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने कहा कि हम पाकिस्तान को एक भरोसेमंद पक्ष नहीं मानते हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अमेरिका ने अपने कारणों से पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका का इस्तेमाल करने का फ़ैसला किया है.

अज़ार ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत ज़रूरी है कि हम जिस नतीजे को हासिल करना चाहते हैं, उसके मूल भाव और दिशा के मामले में अमेरिका के साथ तालमेल बनाए रखें.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)