रोनाल्डो के गोल्स की बदौलत जीती रियल मैड्रिड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो
इमेज कैप्शन, क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब तक चार चैंपियंस लीग फ़ाइनल जीत चुके हैं. उन्होंने तीन फ़ाइनल रियल मैड्रिड के साथ जीते हैं और एक मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ.
प्रकाशित

रियल मैड्रिड ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से चैपियंस लीग का फ़ाइनल मुक़ाबला जीत लिया है.

रियल मैड्रिड के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए
इमेज कैप्शन, रियल मैड्रिड के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए

कार्डिफ़ में खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में रियल मैड्रिड ने इटली के टीम जुवेंटस को 4-1 से हरा दिया.

रियल मैड्रिड के खिलाड़ी इटली की टीम जुवैंटस को हराने के बाद ट्रॉफ़ी के साथ
इमेज कैप्शन, रियल मैड्रिड के खिलाड़ी इटली की टीम जुवैंटस को हराने के बाद ट्रॉफ़ी के साथ

रियल मैड्रिड की इस प्रतियोगिता में ये रिकॉर्ड 12वीं जीत है.

फ़ुटबॉल मुकाबला
इमेज कैप्शन, रियल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लूका मोडरिक जीत का जश्न मनाते हुए.

पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने इस तरह चैंपियंस लीग के 140 मैचों में 105 गोल का शानदार रिकॉर्ड बना दिया है.

इनमें से 12 गोल तो इसी सीज़न के 13 मैचों में उन्होंने स्कोर किया.

मारिया मैंडज़ूकिच
इमेज कैप्शन, मारिया मैंडज़ूकिच ने ओवरहेड किक मारकर जुवेंटस के लिए एकमात्र गोल स्कोर किया.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
इमेज कैप्शन, पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो जीत के बाद जश्न मनाते हुए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)