'परफ्यूम जो पसीने को गुलाब कर देगा'

पर्फ्यूम की बोतल टेस्ट करती महिला वैज्ञानिक
प्रकाशित

ब्रितानी वैज्ञानिकों ने एक खास तरीका इजाद किया है जिससे पसीना बढ़ने के साथ परफ्यूम की सुगंध बढ़ने का दावा किया गया है.

क्वींस यूनिवर्सिटी, बेलफास्ट के शोधकर्ताओं ने ऐसे मॉलेक्यूल्स को अलग करने में सफलता हासिल की है जो नमी के साथ सम्पर्क में आने पर खुशबू फैलाते हैं

शोधकर्ताओं का कहना है कि ये अपने किस्म का पहला तरीका है जो इंसानी पसीने के जरिए असर दिखाता है.

इस शोध का परिणाम <link type="page"><caption> केमिकल कम्यूनिकेशंस</caption><url href="http://pubs.rsc.org/en/content/articlelanding/2015/cc/c5cc00099h#!divAbstract" platform="highweb"/></link> जर्नल में प्रकाशित हुआ है.

दुर्गंध भी करेगा दूर

पर्फ्यूम

इस नए तरीके को प्राकृतिक सुगंध और बिना गंध वाले खारे तरल पदार्थ को मिलाकर विकसित किया गया है जो जल के संपर्क में आने पर अपनी खुशबू फैलाता है.

इस तरीके में पसीने की वजह से आने वाली दुर्गंध को भी खत्म करने की क्षमता है.

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस खोज के व्यावसायिक इस्तेमाल की भी संभावनाएं हैं और वो प्रॉडक्ट तैयार करने के लिए एक कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

<bold>(</bold><bold>बीबीसी हिन्दी के</bold><bold>एंड्रॉएड ऐप</bold><bold>के लिए आप</bold><bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold><bold>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold><bold>और</bold><bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link></bold><bold><italic>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</italic></bold>