... और जब चांद हो गया लाल

चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण
इमेज कैप्शन, भारत के ज़्यादातर हिस्से में ग्रहण नज़र आया. ये तस्वीर श्रीनगर की है जहां ग्रहण के दौरान चांद पर हल्की लालिमा छाई रही.
प्रकाशित

मौजूदा सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखा गया.

रात 11.54 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होने के बाद ये पहले काले और फिर धीरे-धीरे लाल रंग में तब्दील होता गया. चांद के इस रूप को 'ब्लड मून' भी कहा जाता है.

चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण
इमेज कैप्शन, चांद पर छाया अंधेरा, बिल्कुल फ़िल्मों में दिखने वाले किसी सीन की तरह. श्रीनगर में चंद्र ग्रहण शुरू होने के बाद की तस्वीर.

लोगों ने कई घंटों बड़े उत्साह के साथ चंद्र ग्रहण का इंतज़ार ​किया. भारत में चंद्र ग्रहण के दौरान कई लोगों ने गंगा स्नान भी किया.

चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण
इमेज कैप्शन, तुर्की के चनाकले में ग्रहण के दौरान चांद पूरी तरह लाल रंग का नज़र आया. इसे देखने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रही.

नासा के मुताबिक ये 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण था. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 55 मिनट बताई गई.

चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण
इमेज कैप्शन, साइप्रस की राजधानी निकोसिया में कुछ इस तरह दिखा चंद्र ग्रहण

सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में इस तरह आ जाती है कि चांद धरती की छाया से छिप जाता है. यह तभी संभव है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अपनी कक्षा में एक दूसरे के बिल्कुल सीध में हों.

चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण
इमेज कैप्शन, ओमान की राजधानी मस्कट में चंद्र ग्रहण के दौरान सुल्तान काबूस ग्रैंड मस्जिद का कुछ ऐसा था नज़ारा

पूर्णिमा के दिन जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इससे चंद्रमा के छाया वाला भाग अंधकारमय रहता है. और इस स्थिति में जब हम धरती से चांद को देखते हैं तो वह भाग हमें काला दिखाई पड़ता है. इसी वजह से इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है.

चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण
इमेज कैप्शन, यूनान में एथेंस के पास पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान 'ब्लड मून'.

ये चंद्र ग्रहण उत्तरी अमरीका को छोड़ कर पृथ्वी के अधिकांश भाग में दिखा लेकिन पूर्ण चंद्र ग्रहण यूरोप के अधिकांश भागों, मध्यपूर्व, मध्य एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा गया.

चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण
इमेज कैप्शन, स्विट्ज़रलैंड में लूसर्न नदी के पास पूर्ण चंद्र ग्रहण को देखने का इंतज़ार करते हुए लोग.

भारत में इस दुर्लभ आकाशीय घटना को दिल्ली, पुणे, बेंगलुरू और मुंबई समेत देश के सभी शहरों में देखा गया. कई चैनलों और वेबसाइट पर चंद्र ग्रहण की सीधी तस्वीरें दिखाई गईं.

चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर कुवैत की है. चंद्र ग्रहण के विभिन्न चरणों में चांद इस तरह बदल रहा था.

चंद्र ग्रहण के दौरान चांद पृथ्वी से अपनी सर्वाधिक दूरी पर रहा. इस घटना को अपोगी कहते हैं जिसमें पृथ्वी से चांद की अधिकतम दूरी 4,06,700 किलोमीटर होती है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)