दक्षिणी ध्रुव का वो अनजान कोना

दक्षिणी ध्रुव

इमेज स्रोत, POLARGAP

प्रकाशित

वैज्ञानिक अब पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव पर उस आख़िरी स्थान तक पहुंच गए हैं जिसके बारे में इससे पहले जानकारी नहीं थी.

हालांकि दक्षिणी ध्रुव पर अमरीका का ठिकाना दशकों से बना हुआ है.

यूरोपीय वैज्ञानिकों ने जब दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ की मोटी परत को टटोला तब उन्हें इस आख़िरी जगह का पता चला.

यूरोपीय वैज्ञानिकों के दल का कहना है कि उन्हें दक्षिणी ध्रुव पर नई घाटियों और पवर्तों का भी पता चला है जिससे उन्हें काफी अहम जानकारी मिली है.

दक्षिणी ध्रुव

इमेज स्रोत, POLARGAP/T.JORDAN

पोलरगैप नामक इस प्रोजेक्ट को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने आर्थिक मदद मुहैया कराई थी.

इस जानकारी को हासिल करने के लिए पोलरगैप की टीम ने उपकरणों से सुसज्जित एक छोटे विमान के ज़रिए ध्रुवीय सतह के ऊपर उड़ान भरी.

विमान में लगे रडार की मदद से बर्फ की परतों और उनकी मोटाई का पता चला. इससे ये भी पता चला कि परतों की भीतर कहीं-कहीं पानी भी बह रहा है.

दक्षिणी ध्रुव

इमेज स्रोत, ESA

इस शोध के ज़रिए जुटाए गए आंकड़ों का अभी विश्लेषण जारी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)