तस्वीरों में कैद अंतरिक्ष के खूबसूरत नज़ारे

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान पैदा हुए 'बेली बीड' प्रभाव की यह तस्वीर ली है, चीनी फ़ोटोग्राफ़र यु जन ने. उन्हें इस तस्वीर के लिए 'सूर्य कैटेगरी' के साथ ही पूरी प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार मिला.
इमेज कैप्शन, पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान पैदा हुए 'बेली बीड' प्रभाव की यह तस्वीर ली है, चीनी फ़ोटोग्राफ़र यु जन ने. उन्हें इस तस्वीर के लिए 'सूर्य कैटेगरी' के साथ ही पूरी प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार मिला है.
प्रकाशित
कैटलिन बेल्डिया और एल्सन वाँग की तस्वीर 'सन फ़्लावर कॉरोना'
इमेज कैप्शन, सूर्य कैटेगरी का दूसरा विजेता इस तस्वीर को घोषित किया गया. ग्रहण के दौरान ही सूरज की यह तस्वीर ली है कैटलिन बेल्डिया ने और इसे तैयार किया है एल्सन वाँग ने.
गोधूली का आसमान
इमेज कैप्शन, ऑरोरा कैटेगरी में जियॉर्जी को पहला पुरस्कार मिला है. यह तस्वीर उन्होंने नॉर्वे में एक पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ली थी.
ऑरोरा कैटेगरी में दूसरा पुरस्कार कॉल्बिन स्वेन्सन को मिला है.
इमेज कैप्शन, ऑरोरा कैटेगरी में दूसरा पुरस्कार कॉल्बिन स्वेन्सन को मिला है.
आकाशगंगा
इमेज कैप्शन, जजों को आकाशगंगा की यह तस्वीर बेहद पसंद आई. इस तस्वीर को लेने वाले निकोलस ऑउटर्स ने बताया कि पीछे सारे तारों को दिखाते हुए, इस तस्वीर को खि़ंचना काफ़ी मुश्किल काम था.
इग्नैशियो डियाज़ बोबिलो ने पांच घंटे के एक्सपोज़र के बाद, टेलिस्कोप के सहारे यह तस्वीर ली है.
इमेज कैप्शन, इग्नैशियो डियाज़ बोबिलो ने पांच घंटे के एक्सपोज़र के बाद, टेलिस्कोप के सहारे यह तस्वीर ली है. एक हाई रिज़ॉल्युशन इमेज पाने के लिए उन्होंने कई तस्वीरों को एक साथ जोड़ा. उनके सॉफ्टवेयर ने इसमें क़रीब सवा लाख तारों की गिनती की.
चंद्रमा की सतह
इमेज कैप्शन, जॉर्डी डेल्पिक्स बॉरेल की इस तस्वीर में चंद्रमा की सतह को विस्तार से दिखाया है. उन्हें मून सेक्शन के लिए पहला पुरस्कार मिला. प्रतियोगिता के एक जज डॉक्टर कुकुला के मुताबिक यह तकनीकी तौर पर बेहतरीन तस्वीर है. यह चंद्रमा के उस भाग को दिखाता है, जो करोड़ों साल तक लगी चोटों का परिणाम है.
कैथरीन यंग का चांद
इमेज कैप्शन, वहीं चंद्रमा की तस्वीर के लिए दूसरा पुरस्कार कैथरीन यंग को मिला है. उन्होंने चांद निकलने के दौरान यह तस्वीर ली है, जिसमें चांद धरती के वायुमंडल को चीरकर अपना केवल लाल रंग दिखा पा रहा है.
तारे
इमेज कैप्शन, विन का हो की इस तस्वीर में हांगकांग की एक काफ़ी व्यस्त सड़क के ऊपर आसमान में गुज़रते हुए तारे दिख रहे हैं. भविष्य में एक वक़्त ऐसा भी आ सकता है जब प्रदूषण की वजह से तारे दिखाई ही न दें.
चांद
इमेज कैप्शन, डैनी काश्येते तो अपनी इस तस्वीर में इंसान को चांद तक ले गए हैं.
शनि
इमेज कैप्शन, इस तस्वीर के बारे में डेमियन पिच का कहना है कि इस साल मार्च में वो शनि को निकलते हुए देखने के लिए सबसे सटीक जगह पर थे. इसमें शनि के अलग अलग रंगों को देखा जा सकता है.
पुच्छल तारा
इमेज कैप्शन, गेराल्ड रेमान पुच्छल तारे की यह तस्वीर एक घंटे 20 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद ले पाए थे.
बाइनरी हेज़
इमेज कैप्शन, एंसली बेनट की इस तस्वीर में चंद्रमा, शुक्र, ब़हस्पति और मंगल सभी एक साथ दिख रहे हैं.
आसमान
इमेज कैप्शन, मिको सिवोला ने फ़िनलैंड के आसमान की इन शांत तरंगों को अपने कैमरे में क़ैद किया है.
उल्कापात
इमेज कैप्शन, यु जुन ने उल्का पिंडों की यह तस्वीर चीन में एक ऑब्जर्वेट्री के ऊपर ली है. यह तस्वीर रात एक बहतरीन नज़ारे को पेश करती है.
रैनबो
इमेज कैप्शन, स्टीव ब्राउन ने हमारे आसमान में मौजूद सबसे बड़े तारे को कैमरे के लेंस की मदद से अलग अलग रंगों में बांटकर दिखाया है. इस तारे को डॉग स्टार भी कहते हैं.
मॉलेक्यूलर क्लाउड
इमेज कैप्शन, पॉवेल पेक को तारों की इस तस्वीर के लिए दूसरा पुरस्कार मिला है. उन्होंने यह तस्वीर चेक गणराज्य के सुमावा नेशनल पार्क में ली है.
चांद
इमेज कैप्शन, 15 साल के ब्रेंडन डिवाइन को चांद की इस अनोखी तस्वीर के लिए युवा फ़ोटोग्राफर का इनाम मिला. उन्होंने चांद की 60 अलग अलग तस्वीरों को मिलाकर एक तस्वीर विकसित है. जजों का कहना था कि ब्रेंडन ने चांद को बिल्कुल नए रूप में पेश किया है.