पटना में 14 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, अब तक दो शव मिले, सीटू तिवारी, बीबीसी संवाददाता, पटना

इमेज स्रोत, ANI
पटना में गुरुवार की सुबह एक नाव गंगा नदीं में पलट गई. नाव में सवार सात लोगों को बचा लिया गया है.
पटना जिला प्रशासन ने बताया कि अब तक दो लोगों के शव मिले हैं. सात लोगों को बचा लिया गया है. जबकि अन्य पांच लोग लापता हैं. बचाव कार्य जारी है.
प्रशासन ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग पौने छह बजे बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के समीप बिंद टोली के 14 लोग नाव पर चढ़कर समस्तीपुर जिला के सुल्तानपुर दियारा, मोहिउद्दीननगर गए थे.
अक्सर लोग परवल तोड़ने और खेती-किसानी के दूसरे कामों के लिए वहां जाते हैं.
वापस लौटने के क्रम में तेज हवाओं के कारण सुल्तानपुर दियारा, समस्तीपुर के पास नाव पलट गई. ख़बर लिखे जाने तक सात लोगों को बचा लिया गया था. लेकिन पांच लोग लापता हैं. अब तक दो शव बरामद हो चुके हैं.
समस्तीपुर और पटना जिला प्रशासन मिलकर राहत कार्य चला रहे हैं.






