लाइव, मशहूर अमेरिकी सिंगर डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन

डॉली पार्टन के छह दशक लंबे करियर में दुनिया भर में उनके 10 करोड़ से ज़्यादा रिकॉर्ड बिके. उन्होंने तीन हज़ार से ज़्यादा गाने लिखे और गाए.

सारांश

  • अमेरिकी खुफ़िय एजेंसी सीआईए चीफ़ बिना किसी घोषणा के रूस पहुंचे
  • मशहूर सिंगर डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन
  • अमेरिका को कनाडा ने दिया जवाब, 20 अरब डॉलर के सामान पर लगाया टैरिफ़
  • इमरान ख़ान के बेटे का दावा- 'मेरे पिता को लगता है जेल में उन्हें धीरे-धीरे मारने की कोशिश हो रही है'

लाइव कवरेज

अरशद मिसाल

  1. मशहूर अमेरिकी सिंगर डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन

    डॉली पार्टन

    इमेज स्रोत, Penske Media via Getty Images

    इमेज कैप्शन, डॉली पार्टन ने हाल के महीनों में कई परफॉर्मेंस रद्द कर दिए थे

    दुनिया की मशहूर कंट्री म्यूजिक सिंगर डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन हो गया.

    उनकी टीम ने बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस को दिए एक बयान में कहा,"कैंसर से बहादुरी से लड़ने के बाद डॉली ने आज अपने प्रियजनों की मौजूदगी में वेंडरबिल्ट-इंग्राम कैंसर सेंटर में इस दुनिया को अलविदा कह दिया."

    डॉली पार्टन के छह दशक लंबे करियर में दुनिया भर में उनके 10 करोड़ से ज़्यादा रिकॉर्ड बिके. उन्होंने तीन हज़ार से ज़्यादा गाने लिखे और गाए.

    वह केवल एक महान गायिका और गीतकार ही नहीं थीं, बल्कि फिल्मों में भी नज़र आईं और अपनी खास शैली के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने ग्लास्टनबरी जैसे बड़े संगीत समारोहों में भी लोगों का दिल जीता.

    डॉली का जन्म टेनेसी के स्मोकी माउंटेन्स में एक गरीब परिवार में हुआ था.

    उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और साक्षरता के लिए लंबे समय तक काम किया. उनके निधन पर पॉल मैक्कार्टिनी, ओपरा विनफ्रे और एल्टन जॉन सहित कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया और उन्हें अनोखी और बेहद खास कलाकार बताया.

    क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप

    डॉली पार्टन

    इमेज स्रोत, Redferns

    इमेज कैप्शन, साल 1976 में परफ़ॉर्म करतीं डॉली पार्टन

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मशहूर गायिका डॉली पार्टन के सम्मान में पूरे अमेरिका में राष्ट्रीय झंडे एक सप्ताह तक आधे झुके रहेंगे. यह आदेश मंगलवार शाम से लागू होगा.

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर डॉली पार्टन के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी.

    उन्होंने कहा कि यह लाखों लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है. ट्रंप ने डॉली को एक ऐसी कलाकार बताया, जैसी कोई दूसरी कभी नहीं हुई और न ही भविष्य में होगी.

  2. अमेरिकी खुफ़िया एजेंसी सीआईए के चीफ़ अचानक पहुंचे रूस

    जॉन रैटक्लिफ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, खबरों के मुताबिक, जॉन रैटक्लिफ ने मंगलवार को एक मिलिट्री प्लेन से रूस की राजधानी मॉस्को की यात्रा की

    अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख जॉन रैटक्लिफ मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे.

    बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस के अनुसार, रैटक्लिफ की यात्रा का कार्यक्रम पहले से घोषित नहीं था.

    अमेरिका और रूस ने अभी तक इस यात्रा की पुष्टि नहीं की है और यह भी नहीं बताया है कि वह किससे मिलने वाले हैं.

    अमेरिका और रूस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आमने-सामने बातचीत काफी कम देखने को मिलता है.

    फ़्लाइट की जानकारी से पता चला कि एक बड़ा अमेरिकी सैन्य विमान मंगलवार को लात्विया के रास्ते अमेरिका से रूस पहुंचा. विमान मॉस्को हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद वापस लात्विया चला गया.

    बीबीसी ने इस मामले पर सीआईए, व्हाइट हाउस और पेंटागन से प्रतिक्रिया मांगी है.

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान को मॉस्को के हवाई अड्डे के पास देखा गया. एक दूसरे वीडियो में मॉस्को में एक राजनयिक काफिला भी दिखाई दिया.

    रैटक्लिफ की यात्रा से पहले अमेरिका ने यूक्रेन को बताया था कि एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल मॉस्को जाएगा.

    एक वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी के अनुसार, अमेरिका ने बातचीत पूरी होने तक यूक्रेन से रूस पर हमले रोकने का अनुरोध भी किया था.

  3. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    - कांदा एक्सप्रेस: नासिक से विशेष ट्रेन क्यों चलाई गई, जानिए कहां मिलेगा सस्ता प्याज़

    - कपड़ों पर सवाल, कुत्ते पर बहस: कृति सेनन का राखी विज्ञापन विवाद क्या है जिस पर राहुल गांधी भी बोले?

    - पटना में स्टूडेंट प्रदर्शन: बीपीएससी परीक्षाओं और 'हाथी चले बाज़ार' वाली कहावत पर क्या हुआ विवाद

    - 'ट्रंप को बिना तेल के कारें चलाते देखना चाहूंगा': कनाडा किस तरह अमेरिका को नुक़सान पहुंचा सकता है?