वेनेज़ुएला भूकंप: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार'

इमेज स्रोत, Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेज़ुएला में आए भीषण भूकंप में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “वेनेज़ुएला में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है. भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेज़ुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.”
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है.”
वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास में बुधवार को आए भीषण भूकंप में हज़ारों लोगों के मारे जाने की आशंका है. कराकस में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दो बड़े भूकंप आए. पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5 तीव्रता का था.







