हिरोशिमा जाएंगे राष्ट्रपति ओबामा

बराक ओबामा
प्रकाशित

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस महीने हिरोशिमा जाएंगे. पद पर रहते हिरोशिमा जाने वाले ओबामा अमरीका के पहले राष्ट्रपति होंगे.

हिरोशिमा

अमरीका ने वर्ष 1945 में हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था जिसमें लगभग 14 लाख लोग मारे गए थे.

हिरोशिमा

अमरीका ने जापान के शहर नागासाकी पर भी दूसरा परमाणु बम गिराया था और इसके साथ ही दूसरा विश्व युद्ध खत्म हो गया था.

जिमी कार्टर

इससे पहले जिमी कार्टर ने हिरोशिमा का दौरा किया था लेकिन वे राष्ट्रपति पद से हटने के बाद वहां गए थे.

राष्ट्रपति ओबामा का बयान उनके प्रेस सचिव ने पढ़ा, ''परमाणु हथियार मुक्त दुनिया में शांति और सुरक्षा की प्रतिबद्धता पर बल देने के लिएराष्ट्रपति ओबामा प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे के साथ हिरोशिमा का ऐतिहासिक दौरा करेंगे.''

राष्ट्रपति ओबामा जापान में हो रहे जी-7 सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)