बीते सप्ताह की ख़ास ख़बरें

टिन चॉ
प्रकाशित

इस सप्ताह जो ख़बरें सुर्खियों में छाई रहीं उनमें हैं- म्यांमार को दशकों बाद मिला असैनिक राष्ट्रपति, रूस ने किया सीरिया से विमान हटाने का फैसला, डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया के 10 बड़े जोख़िमों में गिना गया और बांग्लादेश में हैकरों ने केंद्रीय बैंक को बनाया निशाना.

रूसी जेट

म्यांमार में दशकों बाद लोकतांत्रिक सरकार चुने जाने के बाद संसद ने टिन चॉ को अपना <link type="page"><caption> अगला राष्ट्रपति</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160315_myanmar_civilian_president_sp" platform="highweb"/></link> चुना. म्यांमार में 50 सालों से अधिक वक़्त तक सैनिक शासन था और अब पहली बार असैनिक पृष्ठभूमि के एक व्यक्ति देश का नेतृत्व करने जा रहे हैं.

रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने इस सप्ताह सेना को <link type="page"><caption> आदेश दिए</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160314_putin_military_withdraw_syria_ps" platform="highweb"/></link> कि वह सीरिया से सैनिकों को हटाना शुरू कर दे. उनकी इस घोषणा ने विश्व समुदाय को हैरान कर दिया.

उन्होंने ये भी कहा कि सीरिया में <link type="page"><caption> रूसी हस्तक्षेप</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/multimedia/2016/03/160315_russia_syria_duni" platform="highweb"/></link> का जो मकसद था उसे काफी हद तक हासिल किया जा चुका है.

बोको हराम

कैमरून में स्थानीय मीडिया के मुताबिक नाइजीरिया के इस्लामिक संगठन <link type="page"><caption> बोको हराम</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160317_cameroon_sentences_89_boko_haram_millitants_to_death_hk" platform="highweb"/></link> के 89 सदस्यों को मौत की सज़ा सुनाई गई है.

इन पर उत्तरी कैमरून और नाइजीरिया की सीमा के पास चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे.

पेरिस हमलावर

पुलिस के अनुसार पेरिस हमले के मुख्य संदिग्ध <link type="page"><caption> सालाह अब्देसलाम</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160318_brussels_raid_paris_attack_abdeslam_rd" platform="highweb"/></link> को इस हफ़्ते गिरफ़्तार कर लिया गया. पुलिस पिछले नवंबर के पेरिस हमले के मुख्य संदिग्ध सालाह अब्देस्लाम की तलाश कर रही थी.

अब्देसलाम पर <link type="page"><caption> हमले के आरोप</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160319_islamic_state_abdeslam_arrest_ac" platform="highweb"/></link> तय कर दिए गए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि वो फ्रांस प्रत्यर्पित किए जाने का विरोध कर रहे हैं.

दुबई विमान

दुबई से दक्षिणी रूस जा रहा एक <link type="page"><caption> यात्री विमान</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160319_russia_passenger_jet_crashes_dil" platform="highweb"/></link> हादसे का शिकार हो गया. इसमें 55 यात्री और विमान चालक दल के छह सदस्य सवार थे. विमान रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोफ़-ऑन-दोन में गिरा.

परवेज़ मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति <link type="page"><caption> परवेज़ मुशर्रफ</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160318_parvez_musharraf_left_pak_sjm" platform="highweb"/></link> देश छोड़कर इलाज कराने के लिए दुबई चले गए हैं.

इससे पहले पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया था कि वह मुशर्रफ़ पर लगे <link type="page"><caption> यात्रा प्रतिबंध</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160316_pervez_musharraf_travel_ban_lifted_ac" platform="highweb"/></link> हटा ले.

मुशर्रफ़ पर देशद्रोह और हत्या के आरोप हैं. पाकिस्तानी उर्दू मीडिया के मुताब़िक <link type="page"><caption> उनकी बीमारी</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160319_urdu_press_review_aa" platform="highweb"/></link> सिर्फ़ 'देश से भागने का नाटक' है.

उत्तर कोरिया

दक्षिण कोरियाई और अमरीकी अधिकारियों ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने समुद्र में लंबी दूरी की एक <link type="page"><caption> बैलेस्टिक मिसाइल</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160318_north_korea_ballistic_missile_sjm" platform="highweb"/></link> छोड़ी है.

इसके सप्ताह भर पहले दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार <link type="page"><caption> उत्तर कोरिया</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160310_north_korea_fire_short_range_missiles_rp" platform="highweb"/></link> ने कम दूरी तक मार करने वाली दो बैलिस्टिक मिसाइल दाग़ी थीं.

इन परिक्षणों को वजह बताते हुए अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने का एक <link type="page"><caption> कार्यकारी आदेश</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160317_north_korea_sanctions_issued_obama_sp" platform="highweb"/></link> इस सप्ताह जारी किया.

डोनाल्ड ट्रंप

एक आर्थिक शोध संस्था इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने कहा है कि यदि ट्रंप अमरीकी राष्ट्रपति बनते हैं तो ये दुनिया के सामने 10 सबसे <link type="page"><caption> बड़े जोखिमों </caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160317_trump_presidency_one_of_top_risk_aa" platform="highweb"/></link>में से एक होगा.

संस्था का कहना है कि वो विश्व अर्थव्यवस्था में व्यवधान डाल सकते हैं और उनके राष्ट्रपति बनने से अमरीका में राजनीति और सुरक्षा को ख़तरा भी पैदा हो सकता है.

उधर, अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी में रिपब्लिकन पार्टी के <link type="page"><caption> डोनाल्ड ट्रंप</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/multimedia/2016/03/160316_usprimaries_dunia" platform="highweb"/></link> आगे चल रहे हैं.

अतिउर रहमान

बांग्लादेश के विदेशी मुद्रा भंडार में हैकरों ने सेंध लगाते हुए करोड़ों डॉलर से ज़्यादा की चोरी की है जिसकी वजह से <link type="page"><caption> केंद्रीय बैंक</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160315_bangladesh_central_bank_heist_sp" platform="highweb"/></link> के प्रमुख, अतिउर रहमान ने इस्तीफ़ा दे दिया.

अज्ञात हैकरों ने फ़रवरी की शुरुआत में बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगा दी और न्यूयॉर्क के फ़ेडरल रिज़र्व बैंक में मौजूद इसके खाते से फ़िलिपींस के कैसिनो में पैसे ट्रांसफ़र कर दिए गए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)