गोलियों की बौछार में भी उड़ता रहेगा सबसे लंबा विमान

एयरलैंडर 10
प्रकाशित

दुनिया के सबसे लंबे हवाई जहाज़ की तस्वीरें जारी कर दी गई हैं. इस विमान ने अभी अपनी पहली उड़ान भी नहीं भरी है.

एयरलैंडर 10 नाम का यह विमान 302 फीट (92 मीटर) लंबा है. यह दुनिया के अब तक के सबसे लंबे विमान से भी 60 फीट (18 मीटर) लंबा है.

एयरलैंडर 10

ब्रिटेन के कार्डिंगटन, ब्रेर्डफर्डशायर स्थित देश की सबसे बड़ी एयरलाइन हैंगर में पिछले 9 सालों से इस विमान तो बनाने का काम किया जा रहा है.

सोमवार को इसे पूरी तरह बना लिया जाएगा जिसके बाद एयरलाइन हैंगर के भीतर ही इसे पहली बार हवा में उड़ाया जाएगा.

एयरलैंडर 10 को बनाने में कुल (187 करोड़ रुपये) 25 मिलियन यूरो की लागत आई है.

एयरलैंडर 10

यह विमान हवा में एक ही जगह पर तीन सप्ताह तक रह सकता है और गोली की वजह से इसमें छेद होने के बाद भी उड़ता रह सकता है.

एयरलैंडर 10

इस विमान को पहले अमरीकी सेना निगरानी के मकसदों से तैयार करवा रही थी लेकिन पैसे की कमी के कारण ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद इसे बनाने वाली ब्रितानी विमान कंपनी, हाइब्रिड एयर व्हीकर ने इसके राइट्स वापस ले लिए.

कंपनी का मानना है कि ज़्यादा आवाज़ और प्रदूषण नहीं करने वाला यह विमान हवाई यात्रा का भविष्य हो सकता है.

एयरलैंडर 10

इस विमान को ज़मीन से ऊपर उठने का लिए 1.3 मिलियन क्यूबिक फीट हीलियम की ज़रूरत होती है, जो ओलंपिक खेलों के 15 स्विमिंग पूल की क्षमता के बराबर है.

इसका वज़न 20,000 किलोग्राम है और यह 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है.

यह विमान सीधा ऊपर उठ कर उड़ान भर सकता है, ठीक हेलिकॉप्टर की तरह और बर्फ़, पानी या रेगिस्तान किसी भी तरह की ज़मीन पर उतर सकता है.

एयरलैंडर 10

कंपनी को उम्मीद है कि वह साल 2018 तक ऐसे 12 एयरलैंडर बना लेगी, जिनमें से कई यात्री विमान होंगे और एक बार में 48 लोग इसमें सफर कर सकेंगे.

कंपनी के अनुसार आगामी कुछ महीनों में यह विमान एयरलाइन हैंगर से निकाला जाएगा और अपनी पहली उड़ान भरेगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.