ओबामा ने उत्तर कोरिया पर लगाए नए प्रतिबंध

बराक ओबामा
प्रकाशित

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने का एक कार्यकारी आदेश जारी किया है.

प्रतिबंध का यह आदेश उत्तर कोरिया के कथित 'अनुचित' नाभिकीय परीक्षण और सैटेलाइट लॉन्च के बाद जारी किया गया है.

इस प्रतिबंध के साथ ही अमरीका में उत्तर कोरिया सरकार की संपत्ति ज़ब्त कर ली जाएगी. इसके अलावा अमरीका में इसके निर्यात पर प्रतिबंध के साथ ही उत्तर कोरिया में निवेश पर भी रोक लगेगी.

यूएन सिक्योरिटी काउंसिल

इस प्रतिबंध आदेश में यह भी कहा गया है कि ग़ैर अमरीकी सहित किसी को भी ब्लैकलिस्ट में शामिल किया जा सकता है जो उत्तर कोरिया के संपर्क में रहेंगे.

6 जनवरी को किया गया नाभिकीय परीक्षण और 7 फ़रवरी का सैटेलाइट लॉन्च संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा प्रतिबंधों का उल्लंघन करता है.

राष्ट्रपति ओबामा के आदेश जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों पर हाल में बनी सहमति के उपाय भी शामिल हैं.

उत्तर कोरिया मिसाइल लॉन्च

यह आदेश उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ दशकों में सबसे सख़्त प्रतिबंध है.

ओबामा ने कहा कि ये प्रतिबंध उत्तर कोरिया के लोगों को निशाने पर नहीं लेगा बल्कि इसका ताल्लुक देश के नेतृत्तवकर्ता से जुड़ा हुआ है.

अमरीकी छात्र आटो वांबियर को उत्तर कोरिया में राज्य के ख़िलाफ़ अपराध करने के लिए 15 साल की कठिन परिश्रम की सज़ा सुनाई जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव ज़्यादा बढ़ गया था.

आटो वांबियर

अमरीका ने वर्जिनिया विश्वविद्यालय के 21 वर्षीय वांबियर को तुरंत रिहा करने की मांग की है जिन्हें जनवरी में उत्तर कोरिया का दौरा करते समय एक होटल से प्रचार चिन्ह की चोरी करने की कोशिश के लिए गिरफ्तार किया गया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)