सुरक्षा परिषद ने उ.कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
प्रकाशित

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ व्यापक अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध संबंधी एक प्रस्ताव आम सहमति से पारित कर दिया है.

संवाददाताओं का कहना है कि नए प्रतिबंध उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ बीते दो दशकों में सबसे कठोर प्रतिबंधों में से एक हैं.

उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण

उत्तर कोरिया ने पिछले महीने ही परमाणु परीक्षण किया था जिसके जबाव में सुरक्षा परिषद ने अपना रुख़ कठोर किया है.

उत्तर कोरिया के नेता किंग जांग उन

नए प्रतिबंधों के तहत उत्तर कोरिया से आने-जाने वाले सभी कार्गो की जांच-पड़ताल की जाएगी. इसके अलावा 16 नए व्यक्तियों और 12 अन्य संगठनों को 'ब्लैक-लिस्ट' कर दिया गया है.

इसके अलावा उत्तर कोरिया को हर तरह के छोटे और हल्के हथियार बेचने पर भी रोक लगाई गई है. यह भी कहा गया है कि 'अवैध गतिविधियों' में शामिल होने वाले उत्तर कोरियाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया जाएगा.

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने एक बयान में कहा, ''आज अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक सुर में बोल रहा है और उसने उत्तर कोरिया को एक सरल संदेश दिया है. वो ये कि उसे अपने ख़तरनाक कार्यक्रमों को बंद करना होगा और अपने लोगों के लिए एक बेहतर रास्ता चुनना होगा.''

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)